मुख्यमंत्री श्री बघेल 25 सितम्बर को बिलासपुर और रायपुर को 42.14 करोड़ रूपए की नई खेल सुविधाओं की सौगात देंगे

Updated on 25-09-2021 06:21 PM
रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 25 सितम्बर को प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। श्री बघेल बिलासपुर और रायपुर में लगभग 42 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से नई खेल सुविधाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें मुख्य रूप से फुटबाल, कबड्डी, तींरदाजी और एथलेटिक्स की अकादमी, दो खेल छात्रावास, एक तींरदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र और एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक एण्ड फील्ड शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल इन खेल सुविधाओं के लोकार्पण-भूमिपूजन समारोह में अपने निवास कार्यालय से वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। लोकार्पण और शिलान्यास समारोह दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल बिलासपुर में स्वर्गीय श्री बी.आर यादव राज्य खेल परिसर में 180 सीटर आवासीय एवं 190 सीटर गैर आवासीय अकादमी का शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त श्री बघेल बिलासपुर में 9 करोड़ 20 लाख की लागत से 400 मीटर सिंथेटिक एथेलेटिक्स ट्रैक एण्ड फील्ड, 2 करोड़ 82 लाख रूपए की लागत से बालकों के लिए 50 सीटर खेल छात्रावास, 4 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत से बालिकाओं के लिए खेल छात्रावास, 4 करोड़ 47 लाख रूपए की लागत से प्रशासनिक भवन के साथ ही तींरदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र शिवतराई और कबड्डी अकादमी का शुभारंभ करेंगे। 

मुख्यमंत्री श्री बघेल बिलासपुर में ही 4 करोड़ 94 लाख रूपए की लागत के कबड्डी इंडोर हॉल, 15 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत से हॉकी टर्फ मैदान पर गैलरी, पेवेलियन और फ्लड लाईट निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर में स्वर्गीय श्री कोदूराम वर्मा स्मृति तींरदाजी अकादमी, बालिकाओं के लिए फुटबाल अकादमी और एथेलिटक्स अकादमी का भी शुभारंभ करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.