मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दाई-दीदी क्लिनिक और श्री धनंवतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण

Updated on 20-10-2021 08:07 PM

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित दाई-दीदी क्लीनिक और श्री धनंवतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर एवं श्री सचिन राव भी उनके साथ थे।


    निरीक्षण के दौरान दाई-दीदी क्लिनिक योजना के संबंध में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट में कार्यरत डॉ. तृप्ति पाणिग्रही ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य स्लम एवं ऐसी नगरीय जनसंख्या को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है जिनकी पहुंच अस्पतालों तक नहीं हो पाती। यह महिलाओं के लिए  पूर्णतः महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित यूनिट है, जिससे महिलाएं बिना किसी संकोच के बेहतर स्वास्थ्य लाभ ले पा रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक इस मोबाइल यूनिट में 266 शिविर के माध्यम से 16 हजार 491 मरीजों को इलाज मुहैय्या कराया गया है। इस यूनिट में 41 प्रकार के मेडिकल जांच की सुविधा उपलब्ध है, जिससे अब तक 3 हजार 846 टेस्ट किये जा चुके है।


    मुख्यमंत्री ने सुभाष स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में शुरू होने जा रही श्री धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर का भी अवलोकन किया। इस दौरान जानकारी दी गई कि योजना के तहत राज्य में 20 अक्टूबर को 59 मेडिकल स्टोर का शुभारंभ होगा। इन मेडिकल स्टोर्स से नागरिकों को कम से कम 50 प्रतिशत और अधिकतम 71 प्रतिशत छूट पर दवाईयों की बिक्री की जाएगी। योजना के तहत 169 शहरों में 190 मेडिकल स्टोर्स प्रारंभ करने की योजना है। इन मेडिकल स्टोर्स में 251 प्रकार की जेनरिक दवाईयां तथा 27 सर्जिकल उत्पाद की बिक्री अनिवार्य होगी।

 इसके अलावा वन विभाग की संजीवनी के उत्पाद, सौंदर्य के साधन और शिशु आहार आदि का विक्रय किया जाएगा।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल और नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री प्रभात मलिक सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले…
 27 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर 'माय भारत' कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया…
 27 July 2026
अम्बिकापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण…
 27 July 2026
सूरजपुर।  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष…
 27 July 2026
सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम…
 27 July 2026
बीजापुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा…
 27 July 2026
बीजापुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नैमेड़ में भूतपूर्व भारतीय नौसेना पेटी ऑफिसर  रणवीर सिंह भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज, स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह…
 27 July 2026
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे…
 27 July 2026
सुकमा। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा…
Advt.