बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार

Updated on 11-11-2021 05:33 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री-मंडल द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किए जाने को मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार माना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि यह देश के जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है। जनजातीय समाज के स्वाधीनता संग्राम में दिये योगदान को इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखने और आने वाली पीढ़ी की स्मृति में जागृत रखने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस मनाने के निर्णय के लिये हम हृदय से आभारी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 नवंबर को भोपाल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होंगे एवं जनजातीय कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मध्यप्रदेश सरकार ने सबसे पहले इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। अब यह दिवस हर साल पूरे भारत में मनाया जाएगा, जो जनजातीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, वीरता, आतिथ्य और राष्ट्रीय गौरव के भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए जनजातियों के प्रयासों को मान्यता देगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि जनजातीय गौरव दिवस वीर जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति को समर्पित है ताकि आने वाली पीढ़ियाँ देश के प्रति उनके बलिदानों के बारे में जान सकें। संथाल, तामार, कोल, भील, खासी और मिजो जैसे कई जनजातीय समुदायों द्वारा विभिन्न आंदोलनों के जरिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती प्रदान की गई थी। जनजातीय समुदायों के क्रांतिकारी आंदोलन और संघर्षों को उनके अपार साहस एवं सर्वोच्च बलिदान की वजह से जाना जाता है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिरसा मुंडा को देश के जनजातीय समुदायों द्वारा भगवान के रूप में पूजा जाता है। बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश औपनिवेशिक व्यवस्था की शोषक प्रणाली के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी और 'उलगुलान' (क्रांति) का आव्हान करते हुए ब्रिटिश दमन के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया। केंद्रीय मंत्री-मंडल की आज की यह घोषणा आदिवासी समुदायों के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को स्वीकृति प्रदान करती है।

केंद्र सरकार के इस निर्णय से आने वाली पीढ़ी जनजातीय समाज के वीर और पराक्रमी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान भरे इतिहास से परिचित हो सकेगी। मध्यप्रदेश सरकार भी जनजातीय गौरव को पहचान दिलाने और जनजातीय भाई-बहनों के उत्थान के लिए कटिबद्ध है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.