मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सतना में नव-निर्मित फ़्लाई ओवर पुल का इंदौर से किया वर्चुअली लोकार्पण

Updated on 26-12-2021 05:57 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सतना विंध्य धरा की पुण्य-भूमि का केंद्र है। हम पुरानी नींव पर नवीन निर्माण कर रहे हैं। संस्कार और परम्पराओं को सहेजते हुए यह नव-निर्माण सतना को आधुनिक रूप देगा। शीघ्र ही विकास की एक पूरी योजना लेकर वे सतना आएँगे और इसकी रूपरेखा जनता से साझा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज सतना में नव-निर्मित फ़्लाई ओवर पुल का इंदौर से वर्चुअली लोकार्पण करते हुए यह बात कही। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, राज्य मंत्री .पी.एस. भदौरिया, सांसद शंकर लालवानी सहित जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि विगत वर्षों में सतना को मेडिकल कॉलेज सहित अनेक उपलब्धियाँ हासिल हुई हैं। यह उपलब्धियाँ सतना के सांसद, विधायक और जन-प्रतिनिधियों तथा आम जनता की जागरूकता से हासिल हुई हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि उनकी इच्छा थी कि वे स्वयं सतना आकर पुल का लोकार्पण करें। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म-दिन होने से आज का दिन लोकार्पण के लिए चुना गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन-प्रतिनिधियों की माँग पर लोकार्पित पुल का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने की घोषणा भी की।

प्रमुख अभियंता लोक निर्माण अखिलेश अग्रवाल ने बताया कि 1164 मी. लंबाई के इस फ्लाई ओवर पुल की लागत 63 करोड़ 88 लाख 76 हजार रूपये है। सर्विस मार्ग की लंबाई दोनों तरफ मिलाकर 2690 मीटर है। सतना शहर में सेमरिया चौराहा अतिव्यस्त चौराहों में से एक है, जहाँ पन्ना-छतरपुर-रीवा की ओर आने-जाने वाले एवं सतना शहर से गुजरने वाले आमजन को यातायात में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और आये दिन जाम की स्थिति निर्मित होती थी। फ्लाय ओवर के निर्माण से सतना शहर में सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यातायात सुनिश्चित होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.