मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे तानसेन समारोह का शुभारंभ

Updated on 25-12-2021 05:22 PM

भोपाल। संस्कृति विभाग का प्रतिष्ठित आयोजन तानसेन समारोह 25 दिसंबर से शुरू हो रहा है। पाँच दिन तक चलने वाले सुरों के इस मेले में देश-दुनिया के गायक-वादक सुरों के बादशाह तानसेन को खिराजे अकीदत पेश करेंगे। समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रदेश की संस्कृति मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर समारोह की अध्यक्षता करेंगी।

समारोह की शुरुआत 25 को पूर्वरंग "गमक" से होगी। उप शास्त्रीय एवं सूफी संगीत की इस महफिल में प्रसिद्ध बडाली बंधु अपनी प्रस्तुति देंगे। रविवार 26 दिसंबर की शाम 6 बजे समारोह का औपचारिक शुभारंभ होगा। शुभारंभ समारोह में राष्ट्रीय कालिदास अलंकरण प्रदान किये जायेंगे। इसके साथ ही समारोह की शुरुआत हो जाएगी।

वर्ष 2013 से 2020 तक के संगीत के क्षेत्र में दिए जाने वाले कालिदास राष्ट्रीय सम्मान इस बार तानसेन समारोह के मंच पर दिये जा रहे है। यह सम्मान हर दिन किसी किसी सभा में दिए जाएंगे  और इन्हें प्रदाय करने के लिए राज्य शासन के मंत्री या संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन समारोह में ग्वालियर के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, खाद्य प्र-संस्करण मंत्री भारत सिंह, सांसद विवेक शेजवलकर, विधायक प्रवीण पाठक, सतीश सिंह सिकरवार एवं सुरेश राजे भी शामिल होंगे।

- हरिकथा और मीलाद वाचन से शुरू होगा कार्यक्रम

तानसेन समारोह का शुभारंभ परम्परागत हरिकथा एवं मीलाद वाचन से होगा। रविवार 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे तानसेन की समाधि पर धोलीबुआ महाराज हरिकथा का गायन करेंगे। साथ ही कामिल हज़रत मीलाद वाचन करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.