इंटरव्यू में बोलीं चाइल्ड आर्टिस्ट तीर्था- प्रभास और यश अंकल की फिल्म सालार के लिए गाया गाना

Updated on 11-12-2023 02:47 PM

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की मचअवेटेड फिल्म ‘सालार’ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म से बतौर सिंगर जुड़ीं चाइल्ड आर्टिस्ट तीर्था सुभाष ने एक इंटरव्यू में फिल्म से जुड़ी हिंट दी है।

सिंगर ने इस इंटरव्यू में गलती से बता दिया कि फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा सुपरस्टार यश भी नजर आएंगे।

इंटरव्यू में गलती से दी जानकारी
एशियानेट को दिए एक इंटरव्यू में तीर्था ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए तीन भाषाओं में एक गाना गाया है। इस दौरान बात करते हुए उन्होंने सालार को प्रभास, पृथ्वीराज और यश की फिल्म बताया है।

तीर्था इस वीडियो में काफी कन्फ्यूज्ड नजर आ रही हैं पर इस वीडियो के सामने आते ही फैंस यह जानकर खुश हैं कि सालार में रॉकिंग स्टार यश का कैमियो होगा।

केजीफ और सालार के बीच रहेगा कनेक्शन
कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि सालार का केजीएफ के साथ कोई ना कोई कनेक्शन तो जरूर दिखाया जाएगा। यह फिल्म ‘केजीएफ’ फेम डायरेक्टर प्रशांत नील ने ही डायरेक्ट की है। माना जा रहा है कि सालार में यश भी नजर आएंगे। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी सालार 22 दिसंबर को पैन इंडिया रिलीज होनी है।

सालार के ट्रेलर को 24 घंटे में मिले थे 116 मिलियन व्यूज
1 दिसंबर को रिलीज हुआ सालार का ट्रेलर 24 घंटे में ओवरऑल सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर है। 5 भाषाओं में रिलीज हुए इस ट्रेलर को 24 घंटे में टोटल 116 मिलियन व्यूज मिले थे।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केजीएफ 2 है जिसे 24 घंट में 106 मिलियन व्यूज मिले थे। वहीं डंकी के ट्रेलर को 24 घंटे में सभी प्लेटफॉर्म मिलाकर 103 मिलियन व्यूज मिले हैं।

400 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म
सालार को 400 करोड़ रुपए के बड़े बजट में तैयार किया गया है। इस फिल्म की अनाउंसमेंट दिसंबर 2020 में की गई थी। जिसके बाद 29 जनवरी 2021 में फिल्म की शूटिंग तेलंगाना के गोडावरीखानी मे पास स्थित कोयले की खदान में शुरू की गई थी।

कई बार बदली फिल्म की रिलीज डेट
शुरुआत में इस फिल्म को 14 अप्रैल 2022 में रिलीज किया जाना था, हालांकि KGF-2 की रिलीज के चलते प्रशांत नील ने फिल्म की रिलीज टाल दी थी। इसके बाद कोविड के चलते फिल्म की डेट आगे बढ़ा दी गई।

फिल्म इस साल 28 सितंबर को भी रिलीज होने वाली थी। कई जगह एडवांस बुकिंग भी हो गई थी। हालांकि प्रोडक्शन डिले के चलते इसे अब 22 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा है।

सालार से एक दिन पहले रिलीज होगी डंकी
सालार का क्लैश शाहरुख खान स्टारर डंकी से होगा। डंकी, सालार से एक दिन पहले 21 दिसंबर को रिलीज होगी। दोनों ही बड़े बजट और बड़ी स्टारकास्टिंग वाली फिल्में हैं। हालांकि इस क्लैश से किस फिल्म को नुकसान होगा और किसे फायदा मिलेगा, ये देखना दिलचस्प होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.