चीन ने 'आतंकिस्‍तान' पाकिस्‍तान को फिर बचाया, जैश आतंकी पर संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारतीय प्रस्‍ताव को रोका

Updated on 11-05-2023 07:06 PM
वॉशिंगटन: चीन ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ नापाक चाल चली है। चीन ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में पाकिस्‍तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद के अब्‍दुल रऊफ अजहर को ब्‍लैक लिस्‍ट करने के भारत के प्रस्‍ताव को वीटो लगाकर रोक दिया है। अब्‍दुल रऊफ जैश के मुखिया आतंकी मसूद अजहर का भाई है। उसका जन्‍म 1974 में पाकिस्‍तान में हुआ था। अब्‍दुल रऊफ भारत में कई हमले करवा चुका है। इसमें साल 1999 में हुआ एयर इंडिया का कंधार विमान अपहरण कांड भी शामिल है।

इसके अलावा अब्‍दुल रऊफ साल 2001 में भारतीय संसद पर हमले और साल 2016 में भारतीय वायुसेना के पठानकोट ठिकाने पर हमले में भी शामिल था। बताया जा रहा है कि चीन ने भारत के अब्‍दुल रऊफ के नाम को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के 1267 ISIL और अलकायदा प्रतिबंधों की लिस्‍ट में डालने का विरोध कर दिया। इससे पहले साल 2010 में रऊफ अजहर को अमेरिका के प्रतिबंधों की सूची में शामिल किया गया था।

संयुक्‍त राष्‍ट्र में चीन ने भारत का क‍िया विरोध


इससे पहले पिछले साल अगस्‍त महीने में सुरक्षा परिषद के स्‍थायी सदस्‍य चीन ने अमेरिका और भारत के रऊफ अजहर को ग्‍लोबल टेररिस्‍ट घोषित करने के प्रस्‍ताव को रोक दिया था। अमेरिका और भारत यह भी चाहते थे कि अब्‍दुल रऊफ की संपत्ति को सीज किया जाए, उसके खिलाफ यात्रा बैन लगाया जाए और हथियार खरीदने पर रोक लगाई जाए। पाकिस्‍तान के सदाबहार दोस्‍त चीन ने ही पाकिस्‍तान स्थित आतंकी हाफिज सईद से जुड़े लश्‍कर-ए-तैयबा आतंकी शाहिद महमूद और साजिद मीर को अलकायदा प्रतिबंधों की सूची में डालने का विरोध किया था।

पिछले साल जून महीने में चीन ने भारत और अमेरिका के उस संयुक्‍त प्रस्‍ताव को रोक दिया था जिसमें लश्‍कर आतंकी अब्‍दुल रहमान मक्‍की को प्रतिबंधों की सूची में डालने का विरोध किया था। मक्‍की लश्‍कर का उप प्रमुख है। हालांकि इस साल जनवरी में मक्‍की को चीन के रोक हटाने के बाद उसे संयुक्‍त राष्‍ट्र की ओर से वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया गया। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के आतंकी प्रेम पर पिछले साल करारा वार किया था लेकिन ड्रैगन पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.