भारत के लोकसभा चुनावों में AI के जरिए हस्तक्षेप कर सकता है चीन, माइक्रोसॉफ्ट की चेतावनी

Updated on 06-04-2024 12:53 PM
वॉशिंगटन: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया और भारत में आगामी चुनावों में हस्तक्षेप करने की चीन की संभावित योजनाओं के बारे में चेतावनी जारी की है। इस अमेरिकी टेक कंपनी की थ्रेट इंटेलीजेंस टीम का अनुमान है कि चीन समर्थित साइबर समूह, कुछ हद तक उत्तर कोरियाई साइबर हमलावरों के साथ इन महत्वपूर्ण चुनावों को निशाना बनाएंगे। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, "जैसा कि भारत, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में आबादी चुनाव की ओर बढ़ रही है, हमें चीनी साइबर और इंफ्लुएंस एक्टर्स को इन चुनावों को लक्षित करने की दिशा में काम करते हुए देखने की आशंका है।"

एआई की मदद से दुष्प्रचार कर रहा चीन


माइक्रोसॉफ्ट ने खुलासा किया है कि चीन चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई की मदद से सामग्री बनाने और उसे वायरल करने की योजना बना रहा है। हालांकि जनता की राय पर ऐसी सामग्री का वर्तमान प्रभाव न्यूनतम है। माइक्रोसॉफ्ट ने एआई से बनाए गए मीम्स, वीडियो और ऑडियो के साथ चीन के बढ़ते प्रयोग के बारे में चेतावनी दी है। माइक्रोसॉफ्ट का मानना है कि ये आगामी हाई-प्रोफाइल चुनावों में एक शक्तिशाली उपकरण बन सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.