ताइवानी राष्ट्रपति के अमेरिका दौरे पर बौखलाया चीन, कई अमेरिकी संस्थानों पर लगाया प्रतिबंध

Updated on 08-04-2023 07:09 PM
बीजिंग: चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैक्कार्थी और ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन के बीच इस सप्ताह हुई अहम बैठक के विरोध में 'रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी' और अन्य अमेरिकी एवं एशिया आधारित संस्थानों पर प्रतिबंध लगाया है। एक दिन पहले चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि यह एक खयाली पुलाव है कि बीजिंग ताइवान को लेकर अपने रुख में समझौता करेगा। चीन के कड़े विरोध के बावजूद मैक्कार्थी के साथ साई की बैठक गुरुवार को हुई। कैलिफोर्निया की सिमि वैली में रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी उच्च-स्तरीय बैठक का स्थल है। मैक्कार्थी ने इस सप्ताह ताइवान की राष्ट्रपति त्साई के साथ बातचीत को लेकर यहां द्विदलीय बैठक की मेजबानी की थी।

ताइवान के साथ बैठक पर बौखलाया है चीन


ताइवान की राष्ट्रपति और अमेरिकी अधिकारियों के बीच यह दूसरी उच्च स्तरीय बैठक थी। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका-चीन संबंध ऐतिहासिक निम्न स्तर पर पहुंच गया है तथा ताइवान एवं चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। चीन अन्य देशों की सरकारों और ताइवान के बीच किसी भी आधिकारिक संवाद को ताइपे के वैश्विक दर्जे को ऊंचा उठाने के प्रयास के रूप में देखता है, इसलिए वह इस तरह के प्रयासों को ताइवान पर अपनी संप्रभुता के दावों का उल्लंघन मानता है।

हडसन इंस्टीट्यूट पर भी चीन ने लगाई पाबंदी


चीन ने 'हडसन इंस्टीट्यूट' पर भी पाबंदी लगा दी है जिसने एक कार्यक्रम की मेजबानी की थी और 30 मार्च को साई को वैश्विक नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया था। प्रतिबंधित समूहों में ताइवान की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने में उनकी भागीदारी के लिए एशिया-आधारित समूह- 'द प्रॉस्पेक्ट फाउंडेशन' और 'काउंसिल ऑफ एशियन लिबरल्स एंड डेमोक्रेट्स' शामिल हैं।

शी जिनपिंग ने भी ताइवान पर जताई नाराजगी


चीन के राष्ट्रपति शी ने गुरुवार को बीजिंग में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेयेन के साथ बैठक में कहा, ''ताइवान का मुद्दा चीन के मूल हितों के केंद्र में है। चीन की सरकार और चीनी लोग कभी भी 'एक-चीन' नीति के मुद्दे पर शोर शराबा करने वालों की राय से सहमत नहीं होंगे।'' मैक्कार्थी और साई की मुलाकात के बाद चीन की यह पहली प्रतिक्रिया थी। सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के मुताबिक शी ने कहा, ''जो कोई भी यह अपेक्षा कर रहा कि चीन ताइवान पर अपने रुख से समझौता करेगा, वह खयाली पुलाव पका रहा।''

ताइवान पर अमेरिका ने चीन को चेताया

हांगकांग के अखबार 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' के मुताबिक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में लेयेन ने कहा कि ताइवान के मुद्दे पर चर्चा हुई और उन्होंने शी से कहा कि ''यथास्थिति को बदलने के लिए बल प्रयोग की धमकी अस्वीकार्य है। यह महत्वपूर्ण है कि तनाव को बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए।''

चीनी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा


शुक्रवार के प्रतिबंधों पर, बीजिंग में विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों अमेरिकी संस्थानों को चीन में किसी भी व्यक्ति, विश्वविद्यालयों या संस्थानों के साथ आदान-प्रदान, सहयोग और अन्य गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि चीन अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाएगा।''

ताइवान की स्वतंत्रता को लेकर चीन नाराज


उन्होंने कहा, ''कुछ देश लोकतंत्र के नाम पर ताइवान का समर्थन करते हैं और चीन को रोकने के लिए ताइवान के सवाल का इस्तेमाल करते हैं। यह कदम खतरनाक है और ऐसा कहीं देखने को नहीं मिलता है।'' इस बीच, ताईवान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चीन गणराज्य (ताईवान) के राष्ट्राध्यक्ष ने कूटनीतिक गतिविधियों के लिए अन्य देशों की यात्रा करने के दौरान एक संप्रभु राष्ट्र के मूल अधिकार का इस्तेमाल किया है। चीन को हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.