अमेरिका की नाक के नीचे सेना तैनात करने जा रहा चीन, क्‍या दूसरे 'क्‍यूबा संकट' की ओर बढ़ी दुनिया ?

Updated on 21-06-2023 07:34 PM
बीजिंग: सन् 1962 में दुनिया ने एक बड़े क्‍यूबा संकट को देखा था। अब ऐसा लगता है कि करीब 61 साल फिर से वही संकट पैदा होने वाला है। अमेरिकी अखबार वॉल स्‍ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट से तो कम से कम ऐसा ही लगता है। अखबार ने अपनी एक खास रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन और क्‍यूबा, अमेरिका से करीब 160 किलोमीटर की दूरी पर एक नए ज्‍वॉइन्‍ट मिलिट्री बेस पर चर्चा कर रहे हैं। अखबार ने कुछ अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह रिपोर्ट छापी है। दूसरी तरफ चीन ने इस खबर का खंडन कर दिया है। उसका कहना है कि बेहतर होगा इस बारे में बात करने वाले लोग अपनी ऊर्जा दूसरी तरफ लगाएं ताकि आपसी विश्‍वास और मजबूत हो सके।

चीन और क्‍यूबा बातचीत में बिजी

वॉल स्‍ट्रीट जनरल क मुताबिक एक सीनियर अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि चीन और क्‍यूबा दोनों ही इस ज्वॉइन्‍ट मिलिट्री बेस पर सैनिकों की साथ ट्रेनिंग पर चर्चा कर रहे हैं। दोनों देश इस बारे में भी बातें करने में बिजी है कि यहां पर लीडरशिप का ढांचा कैसा होगा। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के अधिकारियों ने इस मसले पर अपने चीन और क्‍यूबा में मौजूद समकक्षों के सामने इस मुद्दे को उठाया है। अभी तक यह साफ नहीं है कि दोनों देशों के बीच इस दिशा में वार्ता कितनी आगे बढ़ी है।

ब्लिंकन की मुलाकात के बाद खुलासा
बाइडन प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि उस मसले पर ज्‍यादा बात नहीं की जा सकती है। मगर क्यूबा और चीन के बीच बढ़ती नजदीकियों की वजह से वह खासे परेशान हैं। उन्‍होंने अखबार से कहा कि चीन क्‍यूबा के साथ अपनी उपस्थिति को बढ़ाने की कोशिशें करता रहेगा लेकिन अमेरिका हर बार उसे नाकाम कर देगा। यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने हाल ही में चीन की यात्रा पूरी की है। उन्होंने सोमवार को चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। दोनों ही नेताओं ने मीटिंग को अच्‍छा करार दिया था।
क्‍या था क्‍यूबा संकट
अक्‍टूबर 1962 में तत्‍कालीन अमेरिकी राष्‍ट्रपति जॉन एफ कैनेडी को यह खबर मिली थी कि सोवियत संघ ने चुपचाप क्‍यूबा में मिसाइलें तैनात कर दी हैं। उन्‍होंने इसे जानबूझकर उठाया गया कदम करार दिया था। कैनेडी ने कहा कि सोवियत संघ का यह कदम भड़काने वाले है। उनका कहना था कि सोवियत संघ यथास्थिति में बदलाव करना चाहता है। इसे अमेरिका कभी स्‍वीकार नहीं करेगा। कैनेडी ने क्‍यूबा की तटीय सीमा पर नौसेना तैनात करने का आदेश दिया और सारी सीमाओं को ब्‍लॉक कर दिया था। पूर्व कमांडरों ने कैनेडी को सलाह दी थी कि वह सोवियत संघ की मिसाइलों को निशाना बनाए। लेकिन कैनेडी ने सिर्फ बॉर्ड्स को ब्‍लॉक किया था। कहते हैं कि उस फैसले ने एक बड़े संकट को टाल दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.