चीन हमारा सबसे बड़ा दुश्मन, उसके गुब्बारे अमेरिका के लिए राष्ट्रीय शर्म', बाइडेन पर हमलावर हुईं निक्की हेली

Updated on 04-03-2023 06:19 PM
वाशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने की दावेदार निक्की हेली ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के सामने अब तक का सबसे मजबूत और अनुशासित दुश्मन साम्यवादी चीन है। रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष वार्षिक कार्यक्रम ‘कंजर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कांफ्रेंस’ में दिए प्रभावशाली भाषण में भारतीय मूल की अमेरिकी हेली ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की आलोचना करते हुए उसे ‘‘समाजवादी’’ पार्टी बताया। उन्होंने भाषण में अमेरिका की विदेश नीति पर अपना ध्यान केंद्रित किया और कहा कि अमेरिका को उन देशों को मदद नहीं देनी चाहिए जो उससे नफरत करते हैं।
उन्होंने हाल में जासूसी गुब्बारे वाली घटना का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘मैंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि अमेरिकी नागरिक आसमान में देखेंगे और पाएंगे कि चीन का एक खुफिया गुब्बारा हम पर नजर रख रहा है। यह राष्ट्रीय शर्मिंदगी की बात थी।’’ हेली ने कहा, ‘‘कोई गलती मत करना : साम्यवादी चीन हमारे सामने सबसे मजबूत और अनुशासित दुश्मन है। हमें चीन को जवाबदेह ठहराने की आवश्यकता है। कोविड से शुरू कीजिए और गिरोहों के बारे में बात करने से पहले हमें यह देखने की जरूरत है कि चीन वह देश है जो हमारी सीमा में फेंटानिल भेज रहा है।’’

ट्रंप से होगा मुकाबला

हेली (51) ने 14 फरवरी को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए मैदान में उतरने की घोषणा की थी। उसके बाद से ही उन्होंने अपनी पार्टी तथा राष्ट्रीय जनता का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। प्राइमरी चुनाव के दौरान उनका मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगा। हेली 2024 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में अभी तक इकलौती महिला दावेदार हैं। रिपब्लिकन पार्टी की नेता ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास नहीं होता कि (राष्ट्रपति) जो बाइडन चीन को क्यों बगैर सजा छोड़ रहे हैं। चीनी कंपनियों के पास अब अमेरिका की 3,80,000 एकड़ से अधिक की जमीन है, जो हमारे सैन्य अड्डों के लगभग बराबर हैं। हम क्या कर रहे हैं?

लगे ट्रंप के नारे

हमें किसी दुश्मन को हमारे देश में जमीन खरीदने नहीं देना चाहिए। और हमें हर विश्वविद्यालय को यह बताने की जरूरत है - आप या तो चीन से या अमेरिका से पैसा ले सकते हैं, लेकिन दोनों से आपको पैसा नहीं मिलेगा।’’ तीन-दिवसीय सम्मेलन के लिए देशभर से राष्ट्रीय राजधानी में जुटी जनता ने हेली के भाषण का स्वागत किया। अपने भाषण में हेली ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी, राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की आलोचना की। हेली के अपना भाषण समाप्त करने के बाद कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने ‘ट्रंप, ट्रंप, ट्रंप’ के नारे लगाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.