पाकिस्तान की राह पर चीन, GDP का 44 फीसदी तक पहुंचा राज्यों का कर्ज, जिनपिंग की बढ़ी टेंशन

Updated on 19-04-2023 08:12 PM
बीजिंग: चीन के कई राज्यों पर कर्ज उसके सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 44 फीसदी हो गया है। स्थानीय सरकारों पर लगभग 5.14 लाख करोड़ डॉलर का बकाया है। आर्थिक मंदी और जमीन की बिक्री से मिलने वाले राजस्व में आई कमी के कारण चीन में प्रांतों और स्थानीय सरकारों को शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने महत्वकांक्षी परियोजना बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। चीन बीआरआई के तहत दुनियाभर के देशों को कर्ज की पेशकश कर रहा है और न लौटाने की सूरत में उनकी जमीनों पर कब्जा जमा रहा है। S&P रेटिंग के अनुसार, स्थानीय सरकारों का प्रत्यक्ष ऋण उनके राजस्व के 120% से अधिक हो गया है।

चीनी सरकार के नौकरियों वाले ऐलान ने बढ़ाई चिंता


इसका असर यह हुआ है कि स्थानीय सरकार वीचैट पर नागरिकों से 10,000 युआन जितनी कम मात्रा में पैसा उधार ले रही है, ताकि इससे बचा जा सके कि बैंक अब उन्हें उधार नहीं देंगे। चीन के आर्थिक संकट का एक नतीजा यह भी है कि आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और प्रतिभा के प्रवास को रोकने के लिए इस साल 31 प्रांतों, क्षेत्रों और नगर पालिकाओं में भर्तियां हो रही हैं। चीन के नए प्रधान मंत्री ली क़ियांग ने 12 मिलियन का रोजगार सृजन लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके जवाब में स्थानीय सरकारों ने 190,000 लोगों को काम पर रखने के लिए कर्ज को बढ़ा दिया है। चीन में 16 से 24 वर्ष की आयु की 18% आबादी वर्तमान में बेरोजगार है।

रीयल एस्टेट में हो रहा बड़ा नुकसान


चीन के सबसे बड़े और सबसे सुरक्षित प्रॉपर्टी डेवलपर्स में से एक कंट्री गार्डन होल्डिंग ने 2022 में एक बिलियन से अधिक का शुद्ध घाटा दर्ज किया है। रियल एस्टेट क्षेत्र का चीन के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में एक चौथाई से अधिक का योगदान है। ऐसे में डिफॉल्ट से बचने के लिए डेवलपर्स कर्ज को लेकर तेजी से रणनीति बदल रहे हैं। प्रापर्टी डेवलपर्स लागत में कटौती करने लगे हैं। इसका असर यह हुआ है कि वे अक्सर परित्यक्त परियोजनाओं में रूचि ले रहे हैं, छोटे शहरों से किनारा कर रहे हैं और फ्री की जमीन को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। कोविड महामारी के कारण चीन की सरकार पर कर्ज का बोझ सबसे ज्यादा बढ़ा है। इस दौरान बिजनेस से होने वाली आय भी काफी घटी है।

कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाया


कर्ज का संकट इतना ज्यादा बढ़ गया है कि चीन के कई राज्यों ने कर्मचारियों के रियाटरमेंट की उम्र बढ़ा दी है, ताकि एकमुश्त पैसा न देना पड़े। इसके अलावा कर्मचारियों के मेडिकल बेनिफिट्स में भी कटौती की गई है। इस कारण चीन में कर्मचारियों ने काफी विरोध प्रदर्शन भी किया है। चीन की सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के कारण 'वुहान स्वास्थ्य बीमा' जैसे लोकप्रिय सर्च को प्रतिबंधित कर दिया गया है। चीनी सरकार को डर है कि लोगों में इससे जागरूकता बढ़ेगी और विरोध प्रदर्शन पूरे देश में फैल सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.