रूस की मदद करने से दूर रहे चीन, हो जाएगा तीसरा विश्वयुद्ध', जंग के एक साल होने से पहले जेलेंस्की की चेतावनी

Updated on 21-02-2023 08:41 PM
कीव: रूस-यूक्रेन के युद्ध को एक साल होने वाले हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने चीन को चेतावनी दे दी है। जेलेंस्की ने कहा है कि अगर चीन रूस को समर्थन देता है तो विश्वयुद्ध हो जाएगा। जेलेंस्की ने एक जर्मन अखबार से बातचीत में कहा, 'हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि चीन इस युद्ध में रूसी संघ का साथ न दे। वास्तव में मैं चाहूंगा कि वह हमारी तरफ रहे।' हालांकि उन्होंने इस बात की भी संभावना जताई कि ये संभव नहीं है। उन्होंने कहा, 'हालांकि मुझे नहीं लगता कि यह संभव है। लेकिन मुझे लगता है कि चीन को यह आकलन करते रहना चाहिए किया यहां क्या हो रहा है।'

उन्होंने आगे कहा, 'अभी यह युद्ध सिर्फ दो देशों में हो रहा है। लेकिन अगर चीन रूस का समर्थन करने आ गया तो विश्व युद्ध होगा। मुझे लगता है चीन भी इस बात से वाकिफ है।' जेलेंस्की का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन युद्ध शुरू होने के एक साल होने से पहले एकजुटता दिखाने यूक्रेन पहुंचे हैं। जो बाइडेन यहां एक ट्रेन के जरिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आज एक साल बाद भी यूक्रेन अपने पैरों पर खड़ा है। यह लोकतंत्र की ताकत है। अमेरिकी लोग आपके साथ हैं।

रूस और चीन आए करीब

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मॉस्को में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के विदेश नीति प्रमुख से मुलाकात कर सकते हैं। क्रेमलिन ने सोमवार को यह जानकारी दी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा कि रूस की राजधानी की यात्रा पर आए चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी के सबसे वरिष्ठ विदेश नीति अधिकारी वांग यी से पुतिन की मुलाकात की संभावना को खारिज नहीं किया जा रहा। पेस्कोव ने रूस-चीन संबंधों को बहुआयामी और सहयोगी प्रकृति का बताया।

अमेरिका ने भी दी थी चेतावनी

वांग की मॉस्को की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को यूक्रेन की बिना किसी पूर्व सूचना के यात्रा की और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से इतर वांग से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद ब्लिंकन ने ट्वीट कर यूक्रेन में रूस को सहायता देने पर चीन को चेतावनी दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.