पिटने लगा चीन! मध्‍य अफ्रीका में सोने की खदान में काम करने वाले चीनी मजदूरों पर हमला, 9 की मौत

Updated on 20-03-2023 07:05 PM
बीजिंग: चीन के लिए मध्‍य अफ्रीका (CAR) से एक बुरी खबर आ रही है। यहां पर सोने की खदान में काम करने वाले चीनी मजदूरों को एक हमले में निशाना बनाया गया है। हमले में नौ चीनी मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं संदिग्‍ध विद्रोहियों का कहना है कि हमले से उनका कोई लेना देना नहीं हैं। उन्‍होंने बल्कि रूस के वैगनर ग्रुप को इस हमले के लिए जिम्‍मेदार ठहराया है। व्रिदोहियों की तरफ से इस दावे को साबित करने वाला कोई सबूत नहीं दिया गया है। अथॉरिटीज की तरफ से कहा गया है कि कुछ बंदूकधारियों ने रविवार को उस खदान पर हमला बोल दिया जहां पर चीनी मजदूर काम कर रहे थे।
सुबह पांच बजे हुआ हमला
बांबरी, हाबिल मैचीपत के मेयर की तरफ से बताया गया है कि नौ शवों की गिनती की गई है। हमले में दो लोग घायल भी हैं। उन्‍होंने बताया कि पीड़‍ित वो चीनी मजदूर थे जो गोल्‍ड कोस्‍ट ग्रुप की तरफ से संचालित एक खदान में काम करते थे। इस हमले के बाद यहां पर स्थित चीनी दूतावास की तरफ से नागरिकें को राजधानी बंगुई के बाहर न जाने की सलाह दी गई है। चिम्बोलो सोने की खान पर हमला स्‍थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे हुआ है। उसी समय बंदूकधारियों ने खान पर कब्‍जा कर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इस खदान को कुछ ही समय पहले लॉन्‍च किया गया था।
विद्रोहियों के संगठन पर शक
कुछ ही दिन पहले देश की पश्चिमी बॉर्डर जो कैमरून से सटा है, वहां तीन चीनी नागरिकों का अपहरण कर लिया था। इस घटना के बाद राष्‍ट्रपति फस्टिन आर्चंगई टुआदर ने चीनी निवेशकों के साथ मिलकर यहां का दौरा किया था। इस दौरे का मकसद चीनी निवेशकों का भरोसा जीतना था। रविवार को हुए हमले की जिम्‍मेदारी किसी भी संगठन की तरफ से नहीं ली गई है। लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे कोऑलिएशन ऑफ पैट्रीयॉट्स फॉर चेंज का हाथ हो सकता है।

सेनाओं को निशाना बनाने वाला संगठन

यह संगठन इस क्षेत्र में काफी सक्रिय है और अक्‍सर देश की सेनाओं पर हमले करता रहता है। कई विद्रोही समूहों का यह गठबंधन पूर्व राष्ट्रपति फ्रेंकोइस बोजीजके साथ है, जिन्हें साल 2013 में मुस्लिम दबदबे वाले संगठनों की तरफ से हटा दिया गया था। वर्तमान राष्ट्रपति के प्रशासन का समर्थन करने वाले एंसल्मे बांगु ने चीनी व्यापारियों पर हमले को 'कायरता' करार दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.