तिब्बत पर LAC के पास अपनी पकड़ मजबूत कर रहा चीन, दो कस्बों को बनाएगा शहर, भारत के साथ बढ़ेगी टेंशन

Updated on 06-04-2023 06:42 PM
बीजिंग : भारत और चीन के बीच हालात अब पहले जैसे नहीं हैं। आए दिन विस्तारवादी पड़ोसी के किसी ने किसी फैसले से तनाव को हवा मिल जाती है। अब खबर है कि चीन भारत के साथ विवादित सीमा पर दो तिब्बती कस्बों को शहर का दर्जा देने की योजना बना रहा है। चीन के इस कदम से भारत के साथ उसके रिश्ते और ज्यादा तनावपूर्ण हो सकते हैं। चीन की तरफ से यह घोषणा ऐसे समय पर की गई है जब कुछ दिनों पहले ही बीजिंग ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश की 11 जगहों के नए नाम जारी किए थे। हाल के वर्षों में चीन की तरफ से जारी की गई यह इस तरह की तीसरी सूची थी।

तिब्बत में अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि एलएसी के पूर्वी हिस्से के पास दो कस्बों मिलिन और कुओना को शहरों का दर्जा दिया जाएगा। इसके बाद इनका प्रशासन क्षेत्रीय सरकार के अंतर्गत आ जाएगा। दोनों क्षेत्रों की आबादी 25,000 से कम है। मिलिन, जिसे मेनलिंग के नाम से भी जाना जाता है, चीन के लिए एक अहम सीमावर्ती शहर और परिवहन केंद्र है जिसका क्षेत्र भारतीय सीमा के साथ 180 किमी तक फैला हुआ है।

भूटान से लगती है कुओना की सीमा

मिलिन रेल से क्षेत्रीय राजधानी ल्हासा से जुड़ा हुआ है और तिब्बत और झिंजियांग को जोड़ने वाले एक हाईवे के पास है। शहर का अपना एक एयरपोर्ट भी है। वहीं कुओना (Cuona), जिसे Cona या Tsona भी कहा जाता है, की दक्षिण-पश्चिम सीमा भूटान से मिलती है। इस बदलाव के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है लेकिन चीन की प्रशासनिक व्यवस्था के तहत इस तरह के परिवर्तन आमतौर पर स्थानीय विकास के लिए अधिक संसाधन मुहैया कराने और स्थानीय अधिकारियों को अधिक अधिकार देने के लिए किए जाते हैं।

क्या हैं चीन के इरादे?

शंघाई इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज के एक सीनियर फेलो लिउ जोंग्यी ने कहा कि यह अपग्रेड बीजिंग को इस क्षेत्र पर अपने नियंत्रण को और मजबूत करने में मदद कर सकता है, खासकर कुओना में। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्थिति को अपग्रेड करके चीन ने अपने नियंत्रण को और मजबूत किया है। अब इन क्षेत्रों में अधिक संसाधनों का निवेश किया जाएगा। अरुणाचल प्रदेश के पास चीन अपनी मौजूदगी और गतिविधियां बढ़ा रहा है। इन्हीं प्रयासों के तहत वह भूटान में कई गांव बसा चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.