लड़ाकू विमान, जहाज और खतरनाक हथियारों से चीन ने ताइवान को घेरा, क्‍या युद्ध की तैयारी कर रहे हैं जिनपिंग?

Updated on 10-04-2023 06:20 PM
बीजिंग: ताइवान की राष्‍ट्रपति साई इंग वेन अमेरिका की यात्रा से लौट आईं और इसके कुछ ही घंटों बाद चीन की सेना ने तीन दिनों की ड्रिल शुरू कर दी है। इस ड्रिल के तहत चीनी सेना ताइवान को घेरने का पूर्वाभ्यास कर रही है। चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के इरादे इस बार काफी खतरनाक लगते हैं। जो अभ्‍यास चीनी मिलिट्री इस समय कर रही है उसके बाद विशेषज्ञ तृतीय विश्‍व युद्ध की आशंका जताने लगे हैं। चीन, ताइवान पर अपना हक जताता है। इस मिलिट्री ड्रिल को चीन ने ताइवान की सरकार के लिए 'कड़ी चेतावनी' करार दिया है।
चीनी जहाज से हुई फायरिंग
ताइवान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि 71 चीनी सैन्य विमानों और नौ जहाजों ने ताइवान स्ट्रेट मेडियन लाइन को पार किया। यह रेखा चीन और ताइवान के बीच एक अनौपचारिक बंटवारा बताने वाली लाइन है। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की तरफ से बताया गया है कि चीन की नौसेना के एक जहाज ने डेक से एक राउंड फायर किया। यह फायरिंग उस समय हुई जब चीन का यह जहाज ताइवान के सबसे करीब पिंग्टन द्वीप के पास गुजर रहा था।
चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि मिलिट्री ड्रिल के जरिए ताइवान के चारों ओर गश्त लगाई जाएगी और साथ ही इसे चारों तरफ से घेरा जाएगा। चीनी मीडिया की मानें तो लंबी दूरी के रॉकेट, तोप, ड्रेस्‍ट्रॉयर्स, मिसाइल बोट्स, फाइटर जेट्स, बॉम्‍बर्स, जैमर और ईंधन भरने वाले सभी तरह के उपकरणों को चीन की सेना ने ताइवान के चारों तरफ तैनात कर दिया है।

चीन ने तोड़ी शांति
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन हिंद-प्रशांत शांति और स्थिरता का गंभीर उल्लंघन किया है। उसकी इस हरकत से अंतरराष्‍ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्थाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसने अन्य देशों से चीन के कार्यों के खिलाफ बोलने का आग्रह किया। ताइवान खुद को एक आजाद देश करार देता है। इस देश का अपना एक संविधान है और इसका अपना एक नेता है। मगर चीन इसे मान्‍यता नहीं देता है। चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग कई बार कह चुके हैं कि वह सेना के द्वारा इस पर एक दिन कब्‍जा करके रहेंगे। उनका कहना है कि ताइवान को एक दिन चीन की सीमा में मिलाया ही जाएगा।

अमेरिका हुआ अलर्ट

ताइवान की राष्‍ट्रपति साई इंग वेन ने कहा कि उनकी सरकार अमेरिका और बाकी लोकतंत्रों के साथ काम करती रहेगी। राष्‍ट्रपति वेन का कहना है कि ताइवान लगातार चीन की विस्तारवाद नीति का सामना कर रहा है। उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस के फॉरेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष माइकल मैककॉल के नेतृत्‍व वाले अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग की। मैककॉल ने कहा कि अमेरिका ताइवान को हथियारों की सप्‍लाई करता रहेगा लेकिन ये हथियार युद्ध के लिए नहीं बल्कि बल्कि शांति के लिए हैं। दोनों देशों के बीच स्थिति को लेकर अमेरिका हाई अलर्ट पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.