चीन दुश्‍मन के उपग्रह कर लेगा हाईजैक, बना रहा महाशक्तिशाली हथियार, निशाने पर मस्‍क या कोई और?

Updated on 22-04-2023 09:03 PM
वॉशिंगटन: चीन ने जमीन के साथ-साथ अब अंतरिक्ष में भी दुश्‍मन पर जोरदार वार करने की तैयारी तेज कर दी है। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के लीक हुए गोपनीय दस्‍तावेजों से खुलासा हुआ है कि चीन का इरादा महाशक्तिशाली साइबर हथियार की मदद से युद्ध के लिए जरूरी कम्‍यूनिकेशन सिस्‍टम को ही ठप कर दिया जाए और उसे अपने नियंत्रण में ले लिया जाए। इससे दुश्‍मन के सैटलाइट युद्ध के दौरान न तो सिग्‍नल भेज पाएंगे और न ही जासूसी कर पाएंगे। इससे चीन सूचनाओं को अपने कंट्रोल में रखने के मिशन में सफल हो जाएगा।
फाइनेंसियल टाइम्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन का मानना है कि जंग जीतने के लिए सूचनाओं पर कंट्रोल बहुत ही जरूरी है। चीन अगर इस तरह के साइबर हथियार बनाने में सफल रहता है तो वह रूस के यूक्रेन में तैनात किए गए हथियार से आगे निकल जाएगा। रूस ने एलन मस्‍क के सैटलाइट को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। इस तरह के हमलों की ताकत को सबसे पहले साल 1980 में विकसित किया गया था। रूस की कोशिश है कि मस्‍क के धरती की निचली कक्षा में तैनात स्‍पेसएक्‍स उपग्रहों के सिग्‍नल को रोक दे और उसके बदले में ट्रक पर तैनात Tirada-2 जैसे जैमिंग सिस्‍टम से यूक्रेन के पास मौजूद ग्राउंड टर्मिनल को गलत संदेश भेज दे।

चीन के साइबर हथियार का क्‍या है प्‍लान


चीन रूस के इस हथियार से एक कदम और आगे बढ़ते हुए पूरे सैटलाइट पर ही अपना कब्‍जा करना चाहता है। इसलिए वह साइबर हथियार बना रहा है। चीन की कोशिश है कि साइबर हमले की मदद से अंतरिक्ष में मौजूद सैटलाइट को भेजे जाने वाले दुश्‍मन के सिग्‍नल की नकल तैयार कर ले और निर्णायक युद्ध के दौरान इन सैटलाइट को भेजे जा रहे संदेशों में बाधा डाल दे। अमेरिकी दस्‍तावेज से खुलासा हुआ है कि इस साइबर क्षमता से चीन एक सैटलाइट को अपने कब्‍जे में कर लेगा और दुश्‍मन के लिए कम्‍यूनिकेशन कर पाना, हथियार या जासूसी करना असंभव हो जाएगा।
अमेरिका ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उसके पास ऐसी क्षमता है या नहीं। यूक्रेन युद्ध में एलन मस्‍क के सैटलाइट कम्‍यूनिकेशन की सफलता के बाद अब ताइवान भी इसी तरह के कम्‍युनिकेशन इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर को बनाने में जुट गया है जो चीन के हमले में भी बचा रहे। इससे वह आसानी से न केवल अपनी सेना बल्कि अमेरिका के साथ भी तत्‍काल संपर्क कर सकेगा जो उसका सबसे बड़ा सहयोगी देश है। ताइवान ने इसके लिए अपने प्रयोग शुरू कर दिए हैं।

रूस ने तबाह कर दिए यूक्रेन के अमेरिकी राउटर्स


बता दें कि जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, उससे कई घंटे पहले रूसी सेना ने साइबर हमला करके यूक्रेनी सेना के सैन्‍य राउटर्स को बेकार कर दिया था। इन राउटर्स को अमेरिकी कंपनी ने बनाया था। यूक्रेन ने इस हमले को तबाही करार दिया था। इससे यह भी साब‍ित हो गया कि सैटलाइट कम्‍यूनिकेशन अब कितना जरूरी हो गया है। यही नहीं इन हमलों ने पोलैंड, इटली और जर्मनी में राउटर्स को खराब कर दिया था। अमेरिकी सेना के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि चीन सैन्‍य स्‍पेस तकनीक में बहुत आगे निकल गया है। इसमें सैटेलाइट कम्‍यूनिकेशन भी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.