रूस के साथ युद्ध के बीच चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने पहली बार यूक्रेन के जेलेंस्‍की को मिलाया फोन

Updated on 27-04-2023 07:29 PM
कीव: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग फरवरी 2022 में रूस के हमले के बाद यूक्रेन के अपने समकक्ष वलोदिमिर जेलेंस्की के साथ पहली बार फोन पर बात की। वह वहां चल रहे संघर्ष को हल करने के लिए सभी पक्षों के साथ बातचीत के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को यूक्रेन भेजेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। द गार्जियन ने चीन के सरकारी मीडिया के हवाले से बताया कि शी ने बुधवार को जेलेंस्की के साथ एक टेलीफोन कॉल के दौरान प्रस्ताव रखा, जिसमें जल्द से जल्द संघर्ष विराम हासिल करने के उद्देश्य से शांति वार्ता में मदद करने की पेशकश की गई।

जिनपिंग ने किया वादा
चाइना सेंट्रल टेलीविजन के अनुसार, शी यह प्रतिज्ञा करते हुए दिखाई दिए कि चीन इस संघर्ष में तटस्थ रहेगा। उन्होंने कहा कि बीजिंग न तो दूसरी तरफ रहकर आग देखेगा, न ही आग में ईंधन डालेगा, संकट का लाभ उठाने की तो बात ही छोड़ दें। हालांकि, संघर्ष के बीच चीन रूस का शीर्ष रणनीतिक सहयोगी बना हुआ है। वार्ता के लिए चीन के प्रस्तावों के बारे में यूक्रेन में संदेह के बावजूद कीव बीजिंग के साथ संचार खुला रखने के लिए उत्सुक रहा है, कम से कम मॉस्को में शी के हालिया हाई-प्रोफाइल शिखर सम्मेलन के बाद, जहां रूस और चीन ने अमिट दोस्ती का वादा किया था।
फोन कॉल पर क्‍या बोले जेलेंस्‍की
जेलेंस्की ने कहा : मैंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक लंबी और सार्थक फोन कॉल की थी। मुझे विश्वास है कि यह कॉल, साथ ही चीन में यूक्रेन के राजदूत की नियुक्ति, हमारे द्विपक्षीय संबंधों के विकास को एक शक्तिशाली प्रोत्साहन देगी। जेलेंस्की के प्रवक्ता सेरही न्यकिफोरोव ने फेसबुक पर कहा कि दोनों के बीच लगभग घंटे भर की बातचीत हुई। रूस के विदेश मंत्रालय ने कॉल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उसने यूक्रेन के लिए शांति प्रक्रिया में शामिल होने की चीन की इच्छा को नोट किया है।

पुतिन को बताया प्‍यारा दोस्‍त

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, हम बातचीत की प्रक्रिया स्थापित करने के लिए चीनी पक्ष की तत्परता पर ध्यान देते हैं। जिनपिंग ने फोन कॉल पर रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को अपने 'प्‍यारे दोस्‍त' के तौर पर बताया। साथ ही 12 बिंदु वाली शांति योजना का भी जिक्र किया। हालांकि, उन्होंने रूस को हथियार मुहैया कराने का कोई वादा नहीं किया। जिनपिंग की रूस यात्रा के कुछ ही दिनों के अंदर राष्‍ट्रपति जेलेंस्की ने चीनी नेता को वार्ता के लिए कीव आने के लिए आमंत्रित किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.