सबसे अच्‍छे दोस्‍त' पुतिन से मिलने आज रूस पहुंच रहे चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग, खत्‍म होगा यूक्रेन युद्ध? समझें

Updated on 20-03-2023 06:58 PM
मास्‍को: चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग अपने 'सबसे अच्‍छे दोस्‍त' रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए मास्‍को जा रहे हैं। जिनपिंग का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब पुतिन के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय युद्धापराध प्राधिकरण ने वारंट जारी किया है। माना जा रहा है कि जिनपिंग पुतिन के साथ एकजुटता को दिखाने के लिए मास्‍को जा रहे हैं। इस बीच जिनपिंग ने यूक्रेन संकट के समाधान के लिए 'न्‍यायसंगत रास्‍ता' अपनाया जाना चाहिए। हालांकि उन्‍होंने यह भी माना है कि यूक्रेन संकट के एक हल तक पहुंचना आसान नहीं होगा। जिनपिंग का यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की से भी बातचीत का प्‍लान है।

एक रूसी अखबार में लिखे अपने लेख में जिनपिंग ने कहा कि इस यात्रा के दौरान चीन के राजनीतिक समाधान के 12 सूत्री प्रस्‍ताव पर चर्चा हो सकती है। इस प्रस्‍ताव को जिनपिंग ने पिछले महीने दिया था। जिनपिंग का यह दौरा उनके तीसरी बार चीन का राष्‍ट्रपति बनने के बाद हो रहा है। पुतिन के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद जिनपिंग पहले ऐसे नेता होंगे जो रूसी राष्‍ट्राध्‍यक्ष से हाथ मिलाने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि रूस जिनपिंग की यात्रा को इस बात के सबूत के तौर पर पेश कर सकता है कि उसका एक शक्तिशाली दोस्‍त पश्चिमी देशों की शत्रुता के खिलाफ उसके साथ खड़ा है।

दुविधा में फंसा है चीन, क्‍या करेंगे जिनपिंग ?


यूक्रेन युद्ध में रूस की सेना संघर्ष कर रही है और अमेरिका ने चीन को चेतावनी दी है कि वह पुतिन की सेना को किसी भी तरह के हथियारों की सप्‍लाइ नहीं करे। अब चीन के सामने दुविधा की स्थिति बन गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन के पास विकल्‍प है कि या तो वह कुछ भी नहीं करे और यूक्रेन में रूस की शर्मनाक स्थिति के खतरे को देखता रहे जो खुद बीजिंग के हित में नहीं है। या फिर वे रूस की मदद के लिए आगे आएं और अमेरिका तथा पश्चिमी देशों के साथ और ज्‍यादा खतरनाक रिश्‍ते का खतरा मोल लें।
इस बीच चीनी अखबार में छपे पुत‍िन के एक लेख में कहा गया है कि उन्‍हें 'अच्‍छे पुराने मित्र' की यात्रा से बहुत आशाएं जुड़ी हुई हैं। पुतिन और जिनपिंग ने पिछले साल एक रणनीतिक भागीदारी पर सहमति जताई थी और कहा था कि इसकी 'कोई सीमा नहीं' होगी। यही नहीं जिनपिंग भी एक बार पुतिन को 'सबसे अच्‍छा' मित्र बता चुके हैं। इस यात्रा के दौरान दोनों नेता संबंधों को और मजबूत करने को लेकर समझौता कर सकते हैं। वे बहुध्रुवीय विश्‍व पर जोर दे सकते हैं। इस पूरी बातचीत में यूक्रेन संकट पर पूरा ध्‍यान दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.