गाने के जरिए चिराग, मायावती और लालू को बनाया था निशाना, अब बुरे फंसे भोजपुरी सिंगर प्रमोद
Updated on
25-02-2023 11:28 PM
होली के दिन नजदीक हैं। ऐसे में होली के गाने सोशल मीडिया पर लोगों का भरपूर मनोरंजन भी कर रहे हैं। हिंदी से लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री तक, हर जगह ये गानें ट्रेंड में आ चुके हैं। लेकिन हाल ही में होली के गाने को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया। गाने के माध्यम से भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव और मनीष गौरी ने राजनेताओं को अपना निशाना बनाया। इस गाने के बोल हैं 'चोली बेचे चिराग पासवान'। हालांकि, ऐसा करके दोनों ही सिंगर मुसीबत में पड़ गए हैं। चिराग पासवान और लालू यादव जैसे देश के दिग्गज नेताओं का नाम लेकर अश्लील गीत बनाना इन दोनों के लिए ही मुसीबत का सबब बन गया है। गाने के मामले में आरा के सदर एएसपी हिमांशु ने मामले की जांच कर दोनों कलाकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
प्रमोद प्रेमी यादव के गाने को लेकर लोजपा के जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान और बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने आपत्ति जताई है। दोनों ही जिलाअध्यक्षों ने प्रमोद और मनीष पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग भोजपुर SP से की है।
राजेश्वर पासवान और रविंद्र कुमार ने लिखित शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि प्रमोद प्रेमी ने सोशल मीडिया के जरिए गाने के माध्यम से बसपा नेत्री मायावती और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत कई अन्य राजनेताओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर जनमानस की भावना को ठेस पहुंचाया गया है। उन्होंने इस मामले में एसपी से कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन मिलने के बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए SSP हिमांशु ने दोनों कलाकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी ने अपने गाने में नीतीश कुमार, लालू यादव, चिराग पासवान या फिर मायावती का नाम लिया हो। प्रमोद प्रेमी इससे पहले भी नेताओं का नाम लेकर गाना गा चुके हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…