चियान विक्रम ने टूटी पसली में शूट किया था 'थंगालान' का एक्शन सीन, कभी आ गई थी पैर काटने की नौबत
Updated on
06-08-2024 06:12 PM
चियान विक्रम अपनी नई फिल्म 'थंगालान' को लेकर चर्चा में हैं, जो 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म ट्रेलर के रिलीज के वक्त से ही चर्चा में हैं, और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चियान विक्रम ने 'थंगालान' में अपने किरदार के लिए खूब मेहनत की, और खुद को पूरी तरह ट्रांसफॉर्म कर लिया। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान चियान विक्रम को बुरी तरह चोट लग गई थी। उनकी पसली टूट गई थी, पर फिर भी वह शूटिंग करते रहे।
डायरेक्टर पा रंजीत ने अपनी फिल्म Thangalaan के म्यूजिक लॉन्च पर इस बारे में बताया और चियान विक्रम के डेडिकेशन की तारीफ की। पा रंजीत ने बताया कि फिल्म के लिए चियान विक्रम ने किस हद तक मेहनत की है, और किरदार के लिए खुद की परवाह भी नहीं की। पा रंजीत के मुंह से तारीफ सुनकर चियान विक्रम भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू छलक आए। पा रंजीत ने बताया कि 'थंगालान' के एक्शन सीक्वेंस के दौरान चियान विक्रम की पसली टूट गई थी। वह काफी दर्द में थे, पर उन्होंने शूट को बाधित नहीं होने दिया और शूटिंग करते रहे। पा रंजीत ने फिर बताया कि चियान विक्रम ने निजी जिंदगी में कितना दुख झेला। गंभीर एक्सीडेंट के बाद चियान विक्रम कई महीनों तक बिस्तर पर पड़े रहे थे। वह चल भी नहीं पाते थे। लेकिन ठीक होने के बाद चियान विक्रम ने जोरदार वापसी की और आज पैन इंडिया लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।
'थंगालान' की कास्ट और कहानी
'थंगालान' की बात करें, तो इसमें चियान विक्रम के अलावा पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, पशुपति और हरि कृष्णन समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स के असली इतिहास पर आधारित है। इसमें तब की कहानी दिखाई जाएगी, जब अंग्रेजों ने 200 साल पहले कोलार गोल्ड फील्ड्स की खोज की थी।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…