इन्दौर मैरियट होटल में केक मिक्सिंग सेरेमनी के साथ क्रिसमस के मौसम की शुरुआत

Updated on 15-11-2021 05:16 PM

इन्दौर जैसे ही शहर में सर्दियों की शुरुआत होती है वैसे ही इन्दौर मैरियट होटल अपने यूनिक फ़ूड फेयर के साथ शहर को कुछ खास देने के लिए तैयार रहता है। इसी परम्परा को निभाते हुए 14 नवम्बर, रविवार को केक मिक्सिंग सेरेमनी हुई। 

:: सिर्फ उत्सव नहीं एक परम्परा है केक मिक्सिंग ::

केक मिक्सिंग ईसाई घरों और होटलों या कैफे के सबसे प्रतीक्षित पारंपरिक अनुष्ठानों में से एक है, जो क्रिसमस के मौसम की शुरुआत की पहचान है। इसके साथ ही इस परम्परा को मनाने का एक कारण यह भी है कि समय से पहले ड्राई फ्रूट्स मिलाने से केक में ज्यादा बेहतर स्वाद आता है। यह रस्म परिवार के सभी लोगों को साथ मिलकर खुशियां मनाने  का भी बढ़िया मौका देती है। जब हम केक-मिश्रण के इतिहास को जानते हैं तो पता लगता है कि यह फसल के मौसम के आगमन को चिह्नित करता है। उस दौरान सर्दियों के मौसम से पहले बहुत सारे फलों और मेवों की फसल आती थी। इन्ही मौसमी फलों और मेवों का उपयोग पारंपरिक क्रिसमस फ्रूट केक में किया जाता था। वे आने वाले वर्ष के लिए भी इस मिश्रण को बचाते थे, इस विश्वास के साथ कि यह आगामी वर्ष में भी समृद्धि लाएगा।

होटल में आयोजन के दौरान हमारे मेहमानों को सांता टोपी, एप्रिन और दस्ताने दिए गए थे और उन्हें सभी फलों और मेवों को मिक्सिंग टेबल पर रखने के लिए आमंत्रित किया गया था। मेहमानों ने हाथ से सामग्री को एक-साथ मिलाने का आनंद लिया और सभी पदार्थ ठीक है या नहीं यह जांचने के लिए मिलाने से पहले इनका स्वाद भी चखा। इस तरह सभी के साथ मिलकर इन्दौर मैरियट होटल ने केक मिलाने की रस्म पूरी की। हमारे जीवन में शांति और जीत लाने की उम्मीद करते हुए, सभी ने खुशियों के साथ त्यौहार का स्वागत किया।

इस ख़ुशी के मौके पर इन्दौर मैरियट होटल के डायरेक्टर ऑफ़ ऑपरेशन विजय चंद्रन ने कहा कि इन्दौर मैरियट होटल अपनी मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता हैl हमारे मेहमानों के लिए असाधारण, यादगार और खुशनुमा अनुभव देने वाले आयोजन करना हमारे लिए बेहद ख़ुशी की बात है। इन्दौर मैरियट होटल स्वादिष्ट भोजन और गतिविधियों के साथ उच्च स्तरीय आतिथ्य के लिए एक आदर्श वातावरण प्रदान करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.