चंकी पांडे ने सुनाया शाहरुख और गौरी खान के किराए के घर में रहने का किस्सा, बोले- वो बिल्कुल नहीं बदला

Updated on 19-04-2024 03:32 PM
शाहरुख खान आज बड़े सुपरस्टार हैं और दुनियाभर में उनकी लाखों की फैन फॉलोइंग हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए शाहरुख ने कड़ी मेहनत की, और खुद के दम पर बड़ा साम्राज्य खड़ा किया। हालांकि स्टारडम और पैसा कमाने के अलावा शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री में दोस्त भी कमाए। इन्हीं में से एक हैं एक्टर चंकी पांडे, जो स्ट्रगल के दिनों से उनके दोस्त हैं और परिवार के काफी करीब हैं। चंकी पांडे ने हाल ही एक इंटरव्यू में शाहरुख और गौरी खान के उन दिनों के बारे में बात की, जब वो किराए के घर में रहते थे। चंकी ने बताया कि वह तभी से जानते थे कि शाहरुख एक दिन सुपरस्टार बनेंगे।
'टाइम आउट विद अंकित' को दिए इंटरव्यू में Chunky Panday ने बताया कि जब Shah Rukh Khan पहली बार मुंबई आए थे, तो जो शख्स उनका सबसे पहला दोस्त बना था, वह थे उनके भाई चिक्की पांडे। चंकी पांडे ने बताया कि उस वक्त शाहरुख और गौरी किराए पर घर देख रहे थे। वो उनके भाई चिक्की से मिलने आते थे और साथ में बैठकर वीडियो कैसेट देखते थे।

'शाहरुख और गौरी घर आते, साथ में वीडियो कैसेट देखते'

चंकी पांडे ने बताया, 'शाहरुख और गौरी अकसर मेरे घर आते थे और सब साथ बैठकर वीडियो कैसेट देखते थे। शाहरुख के लिए मुझे पूरा यकीन था कि यह लड़का सुपरस्टार बनेगा। क्योंकि उसमें वह बात थी, आप वह आग देख सकते हैं। वह हमेशा उसमें थी। सुपरस्टार बनने से पहले भी उसमें वह टैलेंट था। इसलिए शाहरुख को खुद पर बहुत विश्वास था और वह जानता था कि किस दिशा में जा रहा है। मुझे बहुत गर्व है कि मैं उसे तब से जानता हूं। वह नहीं बदला है।'

शाहरुख ने बताया था चंकी पांडे ने उनके लिए क्या किया था

वहीं, जब शाहरुख Fabulous Lives of Bollywood Wives के पहले सीजन में आए थे, तो उन्होंने बताया था कि चंकी पांडे और भावना पांडे ने उनके लिए क्या कुछ किया था। तभी से उनकी दोस्ती कायम है। चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और शाहरुख की बेटी सुहाना भी अच्छी दोस्त हैं।

शाहरुख और चंकी पांडे की फिल्में

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो शाहरुख खान ने अभी अपना नया प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है। वह साल 2023 में 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' में नजर आए थे। वहीं चंकी पांडे पिछली बार 2022 में आई फिल्म 'सरदार' और 'लाइगर' में नजर आए थे। साथ ही 2023 में वेब सीरीज 'पॉप कौन' में दिखे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.