दावा-BJP ने 25 विदेशी पार्टियों को लोकसभा चुनाव देखने बुलाया : ये भाजपा की कैंपेन रणनीति समझेंगे

Updated on 11-04-2024 12:26 PM

भारत में 19 अप्रैल से शुरू हो रहे लोकसभा चुनाव के बीच BJP पार्टी ने दुनियाभर से 25 राजनीतिक दलों को न्योता दिया है।  इसका मकसद विदेशी पार्टियों को भारत के चुनाव की प्रक्रिया और BJP की कैंपेन स्ट्रैटजी समझाना है।

बीजेपी ने पार्टी चीफ जेपी नड्डा की तरफ से शुरू की गई 'KNOW BJP' पहल के तहत यह कदम उठाया है। जिन विदेशी दलों को न्योता मिला है उनमें ब्रिटेन की कंजर्वेटिव और लेबर पार्टियां, जर्मनी की क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स और सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी, बांग्लादेश की अवामी लीग पार्टी और नेपाल-श्रीलंका के प्रमुख राजनीतिक दल शामिल हैं।

13 विदेशी दलों ने न्योता स्वीकार किया
रिपोर्ट के मुताबिक, BJP के न्योते को अब तक 13 राजनीतिक दलों ने स्वीकार भी कर लिया है। इस दौरान BJP ने पाकिस्तान, चीन और अमेरिका की पार्टियों को आमंत्रित नहीं किया है।

भाजपा के एक नेता ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "अमेरिका में भी इस साल राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं। ऐसे में डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी इसमें व्यस्त हैं। इसके अलावा अमेरिका का लोकतांत्रिक ढांचा भारत से बेहद अलग है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमेरिका को न्योता नहीं दिया गया है।"

मोदी-शाह की रैलियों में भी शामिल हो सकते हैं विदेशी पार्टी के नेता
वहीं बांग्लादेश में विपक्षी पार्टी BNP की तरफ से शुरू किए गए 'इंडिया आउट' कैंपेन की वजह से सिर्फ PM शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को भारत बुलाया गया है। विदेशी पार्टियों के प्रतिनिधि मई में लोकसभा चुनाव के तीसरे-चौथे फेज के दौरान भारत आ सकते हैं।

इस दौरान उन्हें राजधानी दिल्ली में भारत की चुनाव प्रक्रिया, राजनीतिक ढांचे और BJP के बारे में बताया जाएगा। इसके बाद 5-6 ऑब्जर्वर को लेकर एक ग्रुप बनेगा। इन्हें अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी नेताओं से मिलवाया जाएगा। साथ ही ये टॉप BJP लीडर्स जैसे PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी चीफ नड्डा की रैलियों में भी शामिल हो सकते हैं।

अमेरिका-जर्मनी ने कहा था- भारत में निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए
पिछले कुछ समय से अमेरिका और जर्मनी जैसे देश लगातार भारत की चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पहले जर्मनी और फिर अमेरिका ने लोकसभा चुनाव पर नजर होनी की बात कही थी।

दोनों ही देशों ने उम्मीद जताई थी कि भारत में निष्पक्ष चुनाव को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके अलावा UN भी इस मामले में चिंता जता चुका है। हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय सभी देशों की चिंताओं को खारिज करते हुए उन्हें भारत के मामलों में दखल न देने को कहा था।

रिपोर्ट में दावा- भारत के लोकतंत्र में खामियां

 भारत में लोकतंत्र के स्तर में गिरावट आई है। 167 देशों में लोकतंत्र की रैंकिंग को लेकर जारी की गई इस रिपोर्ट में भारत को 41वीं रैंक मिली थी। इसके मुताबिक, भारत में कुछ खामियों के साथ लोकतंत्र मौजूद है।

रिपोर्ट में देशों को कैटेगरी में बांटा गया था। पूर्ण लोकतंत्र, खामियों वाला लोकतंत्र और अथॉरिटेरियन रेजीम (जहां एक सिस्टम तानाशाही के रोल में होता है)। चौथी कैटेगरी हाइब्रिड रेजीम की थी, यानी वो देश जहां पूरी तरह से न लोकतंत्र है और न ही तानाशाही। इसमें बांग्लादेश, भूटान और तुर्किये जैसे देशों का नाम था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.