रोंगटे खड़े करने वाले सीन और मंत्र जाप से भरा क्लिप, सुपरहीरो के रोल में छा गए तेजा सज्जा

Updated on 19-12-2023 02:02 PM
प्रशांत वर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हनुमान' को लेकर कई महीनों से हर तरफ चर्चा थी। इसके टीजर ने लोगों के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दी थी और अब ट्रेलर भी कुछ ऐसा ही कमाल दिखा रहा है। 19 दिसंबर को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया। लीड रोल में एक्टर तेजा सज्जा गंभीर अवतार में नजर आ रहे हैं। टीज़र रिलीज़ होने से पहले, तेलुगू राज्यों के बाहर फिल्म के लिए कोई बड़ी चर्चा नहीं थी। लेकिन, इसके क्लिप वायरल होने के बाद से यह देश की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनती दिखाई दे रही है। देखिए 'हनुमान' का ट्रेलर।

ट्रेलर की शुरुआत हीरो के पानी में गोता लगाने से होती है। वो वहां कुछ अजीब सा देखता है। उसके बाद के सीन्स में वो एक सुपरहीरो बनकर दिखाई देता है और उसके पास महाशक्तियां होती हैं। फिर आता है फिल्म का विलन, जो दुनिया पर राज करना चाहता है और अपने लक्ष्य को पाने के लिए वास्तविक शक्तियों की तलाश में है। वह अपनी सेना के साथ अंजनाद्रि में आता है और वहां सबकुछ नष्ट कर देता है। अच्छाई और बुराई की लड़ाई कहानी को और मजबूत बना रही है। भगवान हनुमान का अंतिम सीन श्रीराम का जप करता और फिर बर्फ फोड़ता दिखाई देता है। ये रोंगटे खड़े करने वाला सीन है।

'हनुमान' का ट्रेलर

प्रशांत वर्मा जो एक टैलेंटेड कहानीकार हैं, वो अपनी राइटिंग और कहानी से फैंस को अक्सर चौंकाते रहते हैं। ट्रेलर में अंजनाद्रि को शानदार ढंग से दिखाया गया है। तेजा सज्जा एक दलित आदमी के रोल में हैं, जो बाद में सुपरहीरो बनकर सामने आता है। सुपरविलेन के रूप में विनय राय घातक हैं। दशरधि शिवेंद्र की सिनेमैटोग्राफी भी कमाल की है। कुल मिलाकर, इसे एक ब्लॉगबस्टर फिल्म बनाने की पूरी कोशिश की गई है।

कब रिलीज होगी 'हनुमान'?

यह इंडियन सुपरहीरो फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म है। इसका ट्रेलर काफी इंप्रेस कर रहा है। जाहिर तौर पर, जब यह सिनेमाघरों में उतरेगी तो बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार देखने को मिल सकता है। प्रोड्यूसर के निरंजन रेड्डी की बनाई 'हनुमान' 12 जनवरी को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.