सीएम नीतीश ने संभाली हर घर गंगाजल की कमान

Updated on 13-10-2021 06:38 PM

नई दिल्ली गंगा जल उद्वह योजना समय से पूरी की जाएगी। इसे सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को नालंदा, नवादा और गया जिले के विभिन्न स्थलों पर जाकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये।

इस योजना के तहत गंगा जल को शुद्ध कर चार शहरों गया, बोधगया, राजगीर और नवादा के सभी घरों में पेयजल की आपूर्ति करनी है। पेयजल आपूर्ति शुरू करने का लक्ष्य जून, 2022 रखा गया है। मुख्यमंत्री ने नवादा जिले के मोतनाजे में योजना का निरीक्षण किया।

 वहां जल भंडारण के लिए निर्माणाधीन टैंक सह पंप हाउस का निरीक्षण किया। पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि यहां से राजगीर और नवादा के लिए गंगा जल की आपूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि एलाइनमेंट इस प्रकार रखें कि पानी का प्रवाह ठीक ढंग से हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा जल उद्वह योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। इसपर सरकार बड़ी राशि खर्च कर रही है। मुख्यमंत्री ने गया जिले के अंतर्गत तेतर जाकर तेतर जलाशय, अर्दन डैम के निर्माणाधीन कार्य की भी जानकारी ली।

 गया जिले के अवगिल्ला-मानपुर में निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और जल भंडारण के लिए टैंक का निरीक्षण किया। गया और बोधगया के लिए जलापूर्ति योजना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो, इसका आकलन ठीक से कर लें।

 शहरों की बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए काम करें। मुख्यमंत्री ने विष्णुपद मंदिर के पास निर्माणाधीन रबर डैम की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिया कि फल्गु नदी में प्रवाहित होने से पहले शहर के गंदे पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से स्वच्छ करने की व्यवस्था करें। ताकि लोगों को सहूलियत हो। उन्होंने सीताकुंड जाकर प्रस्तावित सस्पेंशन ब्रिज स्थल का भी निरीक्षण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.