सीएम योगी ने तैयार किया पांच लाख लोगों को रोजगार देने का प्लान

Updated on 20-10-2021 09:35 PM

नई दिल्ली प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि सीएम योगी ने पांच लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देने का प्लान तैयार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में उद्योगों के विकास के लिए प्रदेश सरकार हर संभव मदद कर रही है। इसके चलते आने वाले कुछ महीने में जिले में करीब दो हजार से अधिक नए उद्योग शुरू होंगे और इससे पांच लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा। वह सेक्टर-71 में लघु उद्योग भारती के दो दिवसीय सम्मेलन के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों के विकास में आने वाली बाधाओं को दूर कर रही है।

सरकारी विभागों से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कई बदलाव किए गए हैं ताकि उद्यमियों को उद्योग चलाने में किसी तरह की परेशानी हो। औद्योगिक भूखंड आवंटित कराने के बाद निश्चित समय अवधि बीत जाने के बाद भी उद्योग को क्रियाशील नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। औद्योगिक भूखंडों का आवंटन निरस्त किया जाएगा। निरस्त हुए बड़े औद्योगिक भूखंडों को छोटे-छोटे भूखंडों में बांटकर लघु उद्योगों को आवंटित किया जाएगा ताकि नए उद्योग शुरू होने से लोगों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि उद्यमियों के हित में सरकार ने नीतियों में भी संशोधन किया है।

उद्यमियों के हित में भी ओडीओपी समेत कई योजनाएं बनाई गईं ताकि उद्यमियों को लाभ के साथ ही प्रोत्साहन भी मिल सके। उन्होंने कहा कि जेवर में एयरपोर्ट आने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा के साथ ही युमना प्राधिकरण (यीडा) के क्षेत्र में भी उद्योगों के विकास को पंख लगे हैं। एक समय था, जब यीडा में उद्यमी उद्योग लगाने में रुचि नहीं ले रहे थे। अब भूखंडों से ज्यादा लोग उद्योग लगाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। यीडा में टॉय क्लस्टर पार्क विकासित किए जा रहे हैं।

सूक्ष्य, लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि उद्यमियों को 72 घंटे में सरकारी दफ्तरों से एनओसी मिल रही है। लघु उद्योग भारती की मांगों जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लघु उद्योगों को गति मिल सके। पहले की सरकारें उद्यमियों को एटीएम समझती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। सरकार ने उद्यमियों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.