कोच द्रविड़ की सलाह का मिला फायदा : मयंक

Updated on 04-12-2021 10:42 PM

मुंबई न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में शानदार शतक लगाकर भारतीय टीम को संभालने वाले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपनी पारी का श्रेय मुख्य कोच राहुल द्रविड से मिली सलाह को दिया है। मयंक ने कहा कि कोच ने उन्हें एकाग्रता बनाए रखने और अपने हाथ की चीजों को नियंत्रित रखने की सलाह दी थी जिससे उन्हें फायदा पहुंचा।

मयंक ने दबाव के बीच ही 120 रनों की शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसके साथ ही उन्होंने इस टेस्ट से पहले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर की बल्लेबाजी के वीडियो को देखकर अपने तरीके में थोड़ा बदलाव भी किया जिसका भी उन्हें फायदा मिला।

मयंक ने कहा कि जब मुझे अंतिम एकादश में शामिल किया गया तो कोच द्रविड़ ने मुझसे बात की। उन्होंने मुझसे कहा कि जो मेरे हाथ में है उसे नियंत्रित करो और मैदान में उतर कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का प्रयास करो।

मयंक ने कहा कि द्रविड़ ने मुझसे कहा था, जब आपको अच्छी शुरुआत मिल जाए तब उसे बड़ी पारी में बदलने का प्रयास करो और वही मैंने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.