रोहित के फार्म को लेकर परेशान नहीं हैं कोच जयवर्धने

Updated on 15-04-2022 09:06 PM

पुणे मुंबई इंडियंस टीम का प्रदर्शन आईपीएल के इस 15 वें सत्र में बेहद खराब रहा है और टीम अब तक एक भी मैच नहीं जीती है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी अब तक एक बार भी बड़ी पारी नहीं खेल पाये हैं जिससे प्रशंसकों में निराशा है पर इसके बाद भी टीम के के कोच महेला जयवर्धने चिन्तित नहीं हैं। जयवर्धने के अनुसार रोहित को फार्म में आने के लिए केवल एक बड़ी पारी की जरुरत है।

अब तक के मैचों में रोहित अच्छी शुरुआत के बाद भी अधिक रन नहीं बना पाये हैं। इस सत्र में उन्होंने अब तक 21.60 के औसत से केवल 108 रन ही बनाए हैं। जयवर्धने ने कहा, ‘अगर आप उसके पारी शुरू करने के तरीके को देखो तो वह जिस तरह से गेंद हिट करता है, वो शानदार है।

 वह गेंद की अच्छी टाइमिंग कर रहा है, उसे कुछ बहुत अच्छी शुरूआत मिल रही हैं। हां, वह निराश भी है कि वह इन्हें बड़ी पारियों में नहीं बदल पा रहा है।' उन्होंने कहा, ‘हमने रोहित को 14-15 ओवर तक गहराई से बल्लेबाजी करते और बड़े स्कोर बनाते देखा है , इसलिए उन्हें किस सलाह की जरुरत नहीं है। यह केवल समय की बात है। वह बेहतरीन खिलाड़ी है और मैं उसकी फॉर्म को लेकर परेशान नहीं हूं।'

मुंबई इंडियंस को लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स से मिली हार को लेकर जयवर्धने ने कहा, ‘हम छह बल्लेबाजों के साथ खेल रहे थे और हमने मैच में जीत के लिए पूरा प्रयास किया था।' पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार ने 30 गेंद में 43 रन बनाये पर वह 19वें ओवर में आउट हो गए।

कोच ने कहा, ‘पावरप्ले में गेंदबाज गेंद को थोड़ा स्विंग करते हैं इसलिए मैं सूर्या का उस हालात में नहीं लाना चाहता था क्योंकि इससे वह अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पाता। यह रणनीति का हिस्सा था।' उन्होंने कहा कि योजना यही थी कि मध्यक्रम में युवाओं को अधिक आजादी से खेलने दिया जाए और सूर्यकुमार तथा कीरोन पोलार्ड फिनिशर की भूमिका निभाएं क्योंकि हम जानते हैं कि ये दो युवा खिलाड़ी ऐसा करने में सक्षम हैं। उन्होंने यह भी माना कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के नहीं खेलने से भी टीम की गेंदबाजी प्रभावित हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.