भोपाल : दुनिया भर में कोक स्टुडियो को मिली ज़बरदस्त सफलता के बाद कोका-कोला ने आज मुंबई में ‘कोक स्टुडियो इंडिया’ के लाॅन्च की घोषणा की। इस सीज़न में देश भर से 50 से अधिक कलाकार हिस्सा ले रहे हैं जो 10 से अधिक यादगार टैªक्स बनाने के लिए एक मंच पर इकट्ठा हुए हैं।
भारतीय संगीत उद्योग बदलाव के दौर से गुज़र रहा है और जनरेशन ज़ी यानि आज की युवा पीढ़ी इस बदलाव को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आज के युवा खुलकर अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति करना चाहते हैं, और संगीत की बात करें तो अनूठे, विविधएवं अर्थपूर्ण संगीत के विभिन्न रूपों को अपने प्रमाणिक रूप में पसंद करते हैं। कोक स्टुडियो के इस सीज़न में भारत के दूर-दराज के इलाकों से उभरते कलाकार एवं अनुभवी कलाकार एकजुट हुए हैं, जो टैªक्स को अपनी अनूठी आवाज़ देंगे।
कोक स्टुडियो इंडियाः ‘अपना सुनाओ, इन प्रतिभाशाली कलाकारों को ऐसा मंच प्रदान करेगा, जिसके माध्यम से उन्हें भारत की कहानी सुनाने का अवसर मिलेगा, जो अपनी सांस्कृतिक जड़ों को बरक़रार रखते हुए संगीत के नए रूप को अपना रहा है। यह मंच देश के विभिन्न हिस्सों के कलाकारों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका देगा जो विविध भाषाओं, विभिन्न संगीत उपकरणों के माध्यम से देश की समृद्ध इतिहास की कहानी बयां करेंगे और अपनी जादुई धुनों के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे।
आज भारतीय कलाकार गर्व के साथ अपनी कहानी सुनाते हैं, जो न सिर्फ प्रमाणिक एवं सही मायनों में उनके क्षेत्र से ताल्लुक रखती है, बल्कि दुनिया भर के प्रशंसकों द्वारा सराही भी जाती है। ‘अपना सुनाओ’ नव भारत की इसी भावना का जश्न मनाता है और अभिव्यक्ति की स्वतन्त्र आज़ादी एवं इसके मूल रूप पर आधारित है।
अर्णब राॅय, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, मार्केटिंग कोका-कोला इंडिया एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया ने कहा, ‘‘कोक स्टुडियो दुनिया भर में सराहा जाने वाला एक मंच है जो हमेशा से प्रमाणित क्षेत्रीय संगीत को प्रोत्साहित करता है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों से संगीत की परम्पराएं न सिर्फ भारतीय बल्कि दुनिया भर के दर्शकों को लुभाती हैं। कोक स्टुडियो इंडिया देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति को कलाकारों के साथ जोड़ता है, जिनका संगीत उनकी अपनी जड़ों द्वारा परिभाषित होता है। वे इस सीज़न के असली सितारे हैं जो क्षेत्रीय संगीत पर विशेष रूप से ज़ोर देते हैं।’’
पीयूष पाण्डेय, चेयरमैन, ग्लोबल क्रिएटिव एवं एक्ज़क्टिव चेयरमैन, ओगिल्वी इंडिया ने कोक स्टुडियोइंडिया टीम को बधाई देते हुए कहा, ‘‘कोक स्टुडियो इंडिया, भारत की समृद्ध संगीत एवं सांस्कृतिक विविधता को और भी सहज एवं खूबसूरत बनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास है। यह मुझे 80 के दशक के ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ की याद दिलाता है, जहां मुझे रचनात्मक टीम में शामिल होने का मौका मिला। विभिन्न भाषाओं एवं उपकरणों के साथ गाते हुए इन कलाकारों ने उत्कृष्ट संगीत तैयार किया है। यह ‘क्लासिकल’ को ‘मैसिकल’ स्तर तक पहुंचाने का एक अवसर है,, जहां दुनिया भर के लोग भारतीय संगीत के जादू का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यह ‘देश के हर हिस्से देश के दिल’ से आने वाला संगीत है। इसके लिए कोका-कोला इंडिया को ढेर सारी बधाई!’’
कोक स्टुडियो का यह सीज़न पुरस्कार विजेता, प्रतिष्ठित संगीतज्ञ एवं जाने-माने गीत लेखक अंकुर तेवारी द्वारा क्यूरेट किया गया है। ‘अपना सुनाओ’ के साथ जाने-माने कवि, गीतकार और पटकथा लेखक कौसर मुनीर तथा पुरस्कार विजेता साउण्ड इंजीनियर एवं म्युज़िक प्रोड्युसर केजे सिंह भी जुड़े हैं। जिन्होंने कए साथ मिलकर क्षेत्रीय प्रतिभाओं को चुना, जो संगीत को अपनी नई आवाज़ देने जा रहे हैं।
मौजूदा सीज़न में जाने-माने कलाकार एवं संगीतज्ञ जैसे अमीरा गिल, अचिंत, आदित्य गाधवी, अरीजीत दत्ता, अमान और अयान अली बंगश, आशिमा महाजन, अरमान मलिक, बाॅम्बे ब्रास, बुराह, चरण राज, देवेशी सहगल, ध्रुव विश्वनाथ, दिलजीत दोसांझ, दोन भट्ट, हशबास, जसलीन राॅयल, कंवर ग्रेवाल, मोहन सहगल, मनसा पाण्डेय, मैथिली ठाकुर एण्ड ब्रदर्स, मोहम्मद मुनीम, नूर मोहम्मद, ओएएफएफ एण्ड सवेरा, ओशो जैन, प्राभदीप, रश्मीत कौर, सीधे माॅट, सकुर खान एण्ड सन्स, संजीथ हेगड़े, शिलोंग चैम्बर कोयर, तजदार जुनैद आदि शामिल हैं जो अपनी प्रमाणित एवं अनूठी आवाज़ के साथ देश की विविधता को प्रदर्शित करते हुए देश भर के प्रशंसकों को लुभाएंगे। यह सीज़न क्षेत्रीय भारतीय संगीत उपकरणों जैसे अल्गोज़ा, चिमटा, डफ, सरोद, सारंगी, तुम्भी और रबाब पर भी रोशनी डालेगा।
कोका-कोला ने कोक स्टुडियो इंडिया के लाॅन्च सीज़न के लिए युनिवर्सल म्युज़िक इंडिया के साथ एक्ज़क्टिव प्रोड्युसर के रूप में साझेदारी की है। इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए देवराज सान्याल, एमडी एवं सीईओ, युनिवर्सल म्युज़िक इंडिया, भारत एवं दक्षिण एशिया ने कहा, ‘‘कोक स्टुडियो से जुड़ना किसी भी संगीत कंपनी के लिए गर्व की बात है, वहीं शुरूआत से लेकर अंत तक इसके साथ जुड़े रहने और हमारे ब्राण्ड ‘भारत’ म्युज़िक का प्रसार करना हमें और भी गौरवान्वित करता है।
कोका कोला टीम के ट्राईफेक्टा, अंकुर तेवारी और मेरी टीम ने हमारे क्रिएटर्स के साथ मिलकर नए दौर के भारत का बेहतरीन फोक एवं फ्यूज़न म्युज़िक तैयार किया है। सदियों से कहा जाता है कि संगीत की कोई भाषा नहीं होती, आज यह तथ्य पहले से भी अधिक सच प्रतीत होता है। यह दुनिया की सभी सीमाओं को पार कर आगे बढ़ गया है और हम सफलतापूर्व कोक स्टुडियो इंडिया का पहला सीज़न लेकर आए हैं।
श्रोता सभी आॅडियो ओटीटी प्लेटफाॅम्र्स जैसे स्पाॅटीफाय, गाना, सावन, विंक म्युज़िक एवं आॅडिबल वल्र्डवाईड के ज़रिए कोक स्टुडियो इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं, जिसके वितरण का प्रबन्धन यूएमआई द्वारा किया जाता है। अंकुर तेवारी के दृष्टिकोण ‘अपना सुनाओ’ के साथ यूएमआई ने मिसफिट्स इंक को आॅडियो प्रोडक्शन और कोलोसियम मीडिया को वीडियो प्रोडक्शन की ज़िम्मेदारी दी है। सीज़न का पहला गीत 7 फरवरी 2023 को रिलीज़ होगा। तो कोका कोला पैक पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर इस जश्न के साथ जुड़ें, जो आपको सीधे कोक स्टुडियो हब में ले जाएंगे, जो आप कलाकारों के एक्सक्लुज़िव कंटेंट का लुत्फ़ उठा सकते हैं। पैक को स्कैन कर दर्शक चुनिंदा गीतों का 360-व्यू भी देख सकते हैं। इस तरह दर्शक वर्चुअल रूप से अपने मोबाइल फोन के ज़रिए कोक स्टुडियो के साथ जुड़ जाते हैं। कोक स्टुडिया उपभोक्ताओं को उनके पसंदीदा गीतों को साझा करने के लिए भी आमंत्रित किया है, जिसे देश भर में प्रसारित किया जाएगा।