मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद 5 महीनों में 2069 लोगों को अनुकम्पा नियुक्तियां

Updated on 08-10-2021 06:24 PM

रायपुरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर पिछले 5 महीनों के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में अब तक 44 विभागों के 2069 पात्र आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति दी जा चुकी हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए श्री बघेल ने नियमों को शिथिल करते हुए सभी विभागों को अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में तेजी से कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इस निर्देश के बाद 44 विभागों के आवेदकों को लाभ हुआ है। 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 18 मई 2021 को आयोजित केबिनेट की बैठक में तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने के लिए 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल किया गया है। 


मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागों के इस कदम से केवल कोरोना में असामयिक निधन होने के कारण आसराहीन हो चुके परिवारों को, बल्कि अनेक वर्षों से लंबित प्रकरणों में भी अनुकंपा की राह देख रहे परिवारों को राहत मिली है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सबसे अधिक 1293 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर दी है। इसके बाद गृह (पुलिस) विभाग में 125, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में 107, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में  101, ऊर्जा विभाग में 75, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में 51, उच्च शिक्षा विभाग में 43, पशुधन विकास विभाग में 33, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग में 28, लोकनिर्माण विभाग में 27, जलसंसाधन विभाग में 29 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। 


इसी प्रकार कृषि एवं किसान कल्याण (संचालनालय कृषि) में 17, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 16, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार में 16, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में 16, वित्त विभाग में 13, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में 10, सामान्य प्रशासन विभाग में 10, खनिज साधन विभाग में 07, महिला एवं बाल विकास विभाग में 06, विधि एवं विधायी कार्य विभाग में 06, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में 05, सहकारिता विभाग में 05, ग्रामोद्योग विभाग में 05, मछली पालन विभाग में 05, चिकित्सा शिक्षा विभाग में 05, आवास एवं पर्यावरण विभाग में 04, समाज कल्याण विभाग में 03, वाणिज्यिक कर विभाग में 02, परिवहन विभाग में 02, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग में 01, पर्यटन विभाग में 01, संस्कृति विभाग में 01 और छत्तीसगढ़ विभानसभा सचिवालय में 01 आवेदक को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.