रणबीर कपूर के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत क्रिसमस पर केक जलाकर बोला था जय माता दी

Updated on 28-12-2023 01:58 PM

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के खिलाफ कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुंबई के घाटकोपर पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई है।

हाल ही में रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो केक को आग लगाने के बाद 'जय माता दी' बोलते नजर आए थे। रणबीर के इस वीडियो की काफी आलोचना भी हुई थी।

4 सेक्शन के तहत मामला दर्ज करने की मांग
अब बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा ने रणबीर के खिलाफ यह शिकायत की है, जिसमें उन्होंने IPC (भारतीय दंड संहिता) की धारा 295A, 298, 500 और 34 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की है।

परिवार के बाकी सदस्यों ने भी लगाए 'जय माता दी' के नारे
कपूर खानदान में हर साल धूमधाम से क्रिसमस मनाने की परंपरा है। इस बार भी क्रिसमस के खास मौके पर पूरे परिवार ने मुंबई में साथ लंच किया था। यह वीडियो उसी दौरान का है। इस वायरल वीडियो में कपूर परिवार का एक सदस्य केक के ऊपर शराब डालता है फिर रणबीर केक को आग लगाकर 'जय माता दी' कहते हैं। इस दौरान उनके परिवार के बाकी सदस्यों ने भी उनके साथ जय माता दी कहा।

शिकायत के अनुसार, हिंदू धर्म में देवताओं का आह्वान करने से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है, लेकिन रणबीर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने क्रिसमस मनाते समय जानबूझकर शराब का इस्तेमाल किया और ‘जय माता दी’ के नारे लगाए। यही वजह है कि शिकायतकर्ता ने सेक्शन 34 के अंतर्गत FIR दर्ज करने की मांग की है।

रणबीर-आलिया ने क्रिसमस पर बेटी को किया था इंट्रोड्यूस
वैसे क्रिसमस के खास मौके पर रणबीर और आलिया ने अपने फैंस को एक तोहफा भी दिया था। कपल ने पहली बार अपनी एक साल की बेटी राहा को मीडिया से इंट्रोड्यूस भी करवाया था, जिसके बाद राहा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

वर्ल्डवाइड 900 करोड़ के करीब पहुंची एनिमल
वर्कफ्रंट पर रणबीर की हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है। फिल्म ने अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 540 करोड़ और वर्ल्डवाइड 880.83 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.