इंसानी दिमाग से कंट्रोल होगा कंप्यूटर और मोबाइल, एलन मस्क की न्यूरालिंक को मिली पहले ह्यूमन ट्रायल की मंजूरी

Updated on 26-05-2023 06:54 PM
वॉशिंगटन : दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के स्टार्ट-अप न्यूरालिंक (Neuralink) ने गुरुवार को कहा कि उसे अमेरिकी रेगुलेटर्स से लोगों में अपने मस्तिष्क प्रत्यारोपण (Brain Implants) का परीक्षण करने की मंजूरी मिल गई है। न्यूरालिंक ने कहा कि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से पहली बार इंसानों पर क्लिनिकल स्टडी की मंजूरी मिलना उसकी तकनीक के लिए 'एक महत्वपूर्ण पहला कदम है'। न्यूरालिंक का उद्देश्य इंसानी दिमाग को सीधे कंप्यूटर के साथ इंटरफेस कर देना है।

न्यूरालिंक ने ट्विटर पर कहा, 'हम यह बताने के लिए बहुत उत्साहित हैं कि हमें अपना पहला इन-ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने के लिए एफडीए की मंजूरी मिल गई है। यह एफडीए के साथ मिलकर न्यूरालिंक टीम की ओर से किए गए अविश्वसनीय काम का नतीजा है। न्यूरालिंक के मुताबिक क्लिनिकल ट्रायल के लिए भर्ती प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एलन मस्क ने दिसंबर में एक प्रजेंटेशन के दौरान कहा था कि न्यूरालिंक इम्प्लांट का उद्देश्य इंसानी दिमाग को कंप्यूटर के साथ सीधे कम्युनिकेशन करने में सक्षम बनाना है।

इंसानों में डिवाइस डालने से पहले सावधान

मस्क ने कहा, 'हम अपने पहले ह्यूमन (इम्प्लांट) के लिए तैयार होने की कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जाहिर है कि हम इंसानों में कोई डिवाइस डालने से पहले बेहद सावधान और स्पष्ट होना चाहते हैं कि यह अच्छी तरह काम करेगा।' कार निर्माता कंपनी और स्पेस प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने पिछले साल ट्विटर भी खरीद लिया। वह अपनी कंपनियों को लेकर चौंकानेवाली भविष्यवाणी करते रहते हैं जो अक्सर गलत साबित हो जाती हैं।

न्यूरोलॉजिकल रोगों के इलाज की उम्मीद

जुलाई 2019 में उन्होंने संकल्प लिया था कि न्यूरालिंक 2020 में इंसानों पर अपना पहला टेस्ट करने में सक्षम होगा। प्रोडक्ट प्रोटोटाइप एक सिक्के के आकार के होते हैं जिन्हें बंदरों की खोपड़ी में इम्प्लांट किया गया है। प्रजेंटेशन के दौरान कंपनी ने कई बंदरों को अपने न्यूरालिंक इम्प्लांट के माध्यम से कुछ बेसिक वीडियो गेम 'खेलते' या स्क्रीन पर कर्सर ले जाते हुए दिखाया। मस्क ने कहा कि कंपनी ऐसी क्षमताओं को खो चुके इंसानों में दोबारा गतिशीलता लाने के लिए प्रत्यारोपण का इस्तेमाल करने की कोशिश करेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.