पूजा पंडालों में उमड़ती भीड़ बढ़ा रही है चिंता

Updated on 13-10-2021 06:38 PM

नई दिल्ली कोलकाता की दुर्गा पूजा पंडालों में हजारों की भीड़ उमड़ रही है। लोग बेखौफ हैं लेकिन अधिकारियों को डर है कि यह सुपर स्प्रेडर बन जाए"आखिर हम कब तक कोरोना के डर से घरों में दुबके रहें? हमने वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए हैं। इसलिए अब कोई खतरा नहीं हैं। मां दुर्गा कोरोना का नाश कर देंगी। साल के इस सबसे बड़े त्योहार में हम बिना घूमे कैसे रह सकते हैं,” यह कहना है कोलकाता के दमदम इलाके के शुभ्रजित पाल का, जो अपने पूरे परिवार समेत बीते तीन दिनों से तमाम पंडालों में घूम रहे हैं।

लेकिन बच्चों को तो वैक्सीन नहीं लगी है। क्या उनको संक्रमण का खतरा नहीं है? इस सवाल पर उनका कहना है कि मां (दुर्गा) सबकी रक्षा करेगी। कोलकाता के पश्चिमी इलाके बेहला के रहने वाले असीम कुमार सरकार तो दलील देते हैं, "कोरोना अब खत्म हो गया है। हमने वैक्सीन ले ली है। अब कोई डर नहीं है। यह मौका साल में एक बार ही आता है। हम इसे कैसे छोड़ सकते हैं?” पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी कोलकाता समेत राज्य के तमाम इलाकों के पूजा पंडालों में हर दिन भीड़ का नया रिकॉर्ड बन रहा है।

यहां तीन हजार से कुछ ज्यादा पंडाल हैं। इससे सरकार और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता कई गुना बढ़ गई है। अद्भुत पूजा बीते कुछ दिनों से धीरे-धीरे ही सही कोलकाता और आसपास के इलाकों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। विशेषज्ञों ने अंदेशा जताया है कि हरिद्वार के कुंभ की तरह इस बार दुर्गा पूजा भी सुपर स्प्रेडर साबित हो सकती है।

लेकिन बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के उमड़ने वाली भीड़ को संक्रमण की कोई चिंता ही नहीं है। कोरोना की पाबंदियां राज्य सरकार और कलकत्ता हाईकोर्ट ने हालांकि बीते साल की तरह इस साल भी आयोजकों को कोरोना से संबंधित पाबंदियों का पालन करने का निर्देश दिया है। लेकिन एकाध पंडाल के अलावा तमाम जगहों पर सरेआम कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ रही हैं। नियम यह है कि वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले को ही पंडाल के भीतर प्रवेश की अनुमति है।

लेकिन इतनी भीड़ में कौन किसका सर्टिफिकेट देखता है। इन पंडालों में पहुंचने वाली भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का तो कोई सवाल ही नहीं है। सेल्फी खींचने में जुटे लोग मास्क की भी परवाह नहीं कर रहे। बस मीडिया का कैमरा देखते ही कुछ देर के लिए मास्क चेहरे पर लगा लेते हैं। दुर्गा पूजा षष्ठी से शुरू होती है। लेकिन मौसम विभाग ने पूजा के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी थी। नतीजतन नवरात्रि के पहले दिन से ही पंडालों में भीड़ उमड़ने लगी। खासकर किसान आंदोलन और दुबई की मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा की थीम पर बने पंडाल में तो इतनी भारी भीड़ उमड़ रही है कि कई बार तो भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.