कंफर्म! 'ब्रह्मास्त्र 2' में देव बनेंगे रणवीर सिंह, 'शिवा' रणबीर कपूर के पिता और आलिया के ससुर का निभाएंगे रोल

Updated on 09-12-2023 02:53 PM
रणवीर सिंह ने 'ब्रह्मास्त्र 2' में देव का किरदार निभाने के लिए हां कह दी है। एक सूत्र ने 'न्यूज18 शोशा' को इस बात की पुष्टि की है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र भाग 1: शिवा' ने भारतीय दर्शकों के लिए एक नए यूनिवर्स की खोज की। अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय ने भी अहम रोल निभाया।इस फिल्म को शानदार रिएक्शन्स मिले और यह 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। यहां तक कि शाहरुख खान ने भी फिल्म में एक लंबा कैमियो किया था। इन सबके बीच, हर कोई इस बात को लेकर उत्सुक था कि फिल्म में शिव के पिता देव की भूमिका कौन निभाएगा।

देव के रोल के लिए, ऋतिक रोशन से लेकर कन्नड़ स्टार यश और यहां तक कि रणवीर सिंह तक के नाम फैंस द्वारा लिए गए थे। 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के एक साल से थोड़ा अधिक समय बाद, एक सूत्र ने News18 को विशेष रूप से बताया कि फैन्स की थ्योरी में से एक तुक्का सही है। 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' के डायरेक्टर ने आखिरकार 'ब्रह्मास्त्र' सीरीज की दूसरी किस्त में देव की भूमिका के लिए रणवीर को चुना है।

रणवीर सिंह का नाम 'ब्रह्मास्त्र' में कंफर्म

एक सूत्र ने हमें बताया, 'रणवीर को देव की भूमिका निभाने के लिए फाइनल कर लिया गया है। उन्होंने साइन भी कर दिया है। दूसरे भाग की स्क्रिप्टिंग अभी भी प्रॉसेस में है और फिल्म 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिलहाल, अयान मुखर्जी War 2 में व्यस्त हैं और रणवीर भी इस साल फिल्म बैजू बावरा की शूटिंग शुरू करेंगे। इसलिए, ब्रह्मास्त्र 2 कब फ्लोर पर आएगा यह अभी भी स्पष्ट नहीं है।'

रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सोर्सेज का कहना है, 'अगर सब कुछ ठीक रहा, तो रणवीर 2024 के बीच में संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा की शुरुआत करेंगे। जबकि यह फैसला लिया गया था कि ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग 2025 की शुरुआत में शुरू होगी, अब यह कहा जा रहा है कि डॉन 3 लगभग उसी समय फ्लोर पर आएगी। पूरी संभावना है कि रणवीर पहले डॉन 3 और फिर ब्रह्मास्त्र 2 की शूटिंग करेंगे। यह बात पहले ही सामने आ चुकी है कि दीपिका पादुकोण पहले पार्ट में शिव की मां अमृता का किरदार निभा रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार होगा जब बॉलीवुड की दो ऑफ-स्क्रीन जोड़ियां (रणबीर-आलिया और रणवीर-दीपिका) एक फिल्म के लिए एक साथ आएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.