चुनाव नतीजों पर मोदी को आधी दुनिया से बधाई संदेश:नेतन्याहू बोले- हमारे रिश्ते नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे

Updated on 06-06-2024 12:41 PM

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित हो गए हैं। भाजपा बहुमत हासिल नहीं कर पाई। चुनाव से पहले ही विदेश दौरों को स्वीकार करने वाले नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने के लिए दूसरी पार्टियों पर निर्भर हैं।

नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार PM बन सकते हैं। अगर वे एक बार फिर से PM बनते हैं तो वे जवाहरलाल नेहरू के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे PM होंगे।

मोदी को दुनिया भर से बधाई संदेश मिलने शुरू हो गए हैं। अब तक 90 से ज्यादा वर्ल्ड लीडर्स सोशल मीडिया और लेटर्स के जरिए मोदी को बधाई दे चुके हैं। इनमें बांग्लादेश की PM शेख हसीना से लेकर साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक यिओल तक शामिल हैं। जानिए किसने क्या कहा...

हमास के खिलाफ जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा...

अमेरिका ने PM मोदी को लगातार तीसरी बार जीत के लिए बधाई दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक स्टेटमेंट में कहा कि PM मोदी और उनके गठबंधन की लोकसभा चुनाव में तीसरी बार जीत के लिए बधाई। इस चुनाव में करीब 65 करोड़ लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

ये मानव जाति के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा चुनाव था। हम वोटरों, पार्टी कार्यकर्ताओं, सिविल सोसायटी और पत्रकारों को उनके योगदान के लिए सराहना करते हैं। हम भारत सरकार के साथ हमारी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

जेलेंस्की बोले- NDA को तीसरी जीत की बधाई
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भारत में हुए चुनावों की सहराना की है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि NDA को भारत के संसदीय चुनावों में लगातार तीसरी जीत पर बधाई। मैं भारत के लोगों के लिए शांति, समृद्धि की कामना करता हूं। भारत-यूक्रेन एक जैसे मूल्य और इतिहास साझा करते है। हमारी पार्टनरशिप लगातार बढ़ती रहे, जिससे दोनों देशों के बीच प्रगति और आपसी समझ बढ़े।

दुनिया में हर कोई वैश्विक मामलों में भारत की अहमियत जानता है। हम उम्मीद करते है कि भारत स्विट्जरलैंड में होने वाले पीस समिट में जरूर हिस्सा लेगा।

PM मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से की टेलीफोन पर बात
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी PM मोदी को बधाई दी है। समाचार एजेंसी AFP ने क्रेमलिन के हवाले से लिखा है कि पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री से बुधवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को धन्यवाद दिया और कहा कि वह भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने PM मोदी को दी बधाई
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी PM मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा- भारत में दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हुआ है। इसके लिए PM नरेंद्र मोदी को बधाई! मेरे प्रिय मित्र। हम साथ मिलकर भारत और फ्रांस को एकजुट करने वाली रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना जारी रखेंगे।

शेख हसीना ने भी दी PM मोदी को बधाई
प्रधानमंत्री मोदी को पड़ोसी देश बांग्लादेश से भी बधाई संदेश मिला है। बांग्लादेशी PM शेख हसीना ने PM मोदी को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने लिखा है- दुनिया के सबसे विशाल लोकतंत्र के नेतृत्वकर्ता के रूप में आप भारतीयों की आशाओं और उम्मीदों का भार ढोते हैं। आपकी ये शानदार जीत भारत के लोगों के आपके नेतृत्व में भरोसा और विश्वास का प्रमाण है। बांग्लादेश, भारत का एक भरोसेमंद मित्र देश है। हम साथ मिलकर दोनों देशों की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे।

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने हिंदी में पोस्ट लिखकर PM मोदी की तारीफ की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है- मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई देता हूं। भारत को और अधिक प्रगति और विकास की तरफ ले जाने में उनकी सफलता की कामना करता हूं। मैं हमारे देशों और हमारे लोगों के साझा विकास के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर सहयोग की आशा करता हूँ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.