कोविड योद्धा योजना का लाभ न देने पर अवमानना नोटिस जारी

Updated on 06-01-2022 09:20 PM

भोपाल मप्र हाई कोर्ट के पूर्व आदेश की नाफरमानी  के मामले में संबंधितों को अवमानना नोटिस जारीकिया गया है। यह मामला बीतेदिनों आई कोरोना महामारी के दौरान कोविड योद्धा योजना का लाभ देने का है। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सीइओ को तीन सप्ताह का समय दिया गया है। न्यायमूर्ति नंदिता दुबे की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

 याचिकाकर्ता के वकीलों ने  दलील दी कि याचिकाकर्ता के पति कोविड की वजह से इस दुनिया में नहीं रहे। इसके बावजूद कोविड योद्धा योजना का लाभ देने की दिशा में गंभीरता नहीं बरती गई।लिहाजा, पूर्व में हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसका इस निर्देश के साथ निराकरण कर दिया गया था कि कोरोना से मृत पंचायत कर्मी की पत्नी को कोविड योद्धा योजना का लाभ दिए जाने पर 30 दिन में निर्णय किया जाए। इसके बावजूद सीइओ ने इस दिशा में ध्यान नहीं दिया।

 इसीलिए अवमानना याचिका दायर करनी पड़ी। प्रदेश सरकार ने पंचायत कर्मियों को कोरोना वारियर घोषित किया था। पंचायत कर्मियों की कोरोना से मृत्यु होने मुख्यमंत्री कोविड योद्धा योजना के तहत 50 लाख रुपये दिए जाने का प्रविधान किया गया था। अवमानना याचिकाकर्ता के पति सुरेश श्रीवास्तव ग्राम पंचायत विरहा में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके पति की 26 सितंबर, 2020 को कोरोना से मृत्यु हो गई।

उन्होंने कोविड योद्धा के अंतर्गत लाभ दिए जाने का आवेदन दिया, लेकिन उनके आवेदन को यह कहते हुए नामंजूर कर दिया गया कि मृतक का आरटीपीसीआर टेस्ट नहीं हुआ था। मृतक कर्मी के सीटी स्कैन में चेस्ट स्कोर 17 आया था। इसके साथ ही मेडिकल रिपोर्ट में मृत्यु का कारण कोविड निमोनिया लिखा गया है। इसके बाद भी याचिकाकर्ता को कोविड योद्धा योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान अवमानना याचिकाकर्ता रामपुर बघेलान, सतना निवासी शीला श्रीवास्तव की ओर से अधिवक्ता संजय वर्मा, श्रद्धा तिवारी दीप्ति श्रीवास्तव ने पक्ष रखा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.