लगातार तीसरे दिन कोरोना के मामलों में वृद्धि, बीते 24 घंटों में सामने आए 34,403 मरीज

Updated on 18-09-2021 06:11 PM

नई दिल्ली . भारत में कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ना लगातार तीसरे दिन जारी रहा. बीते 24 घंटों में देश में 34 हजार 403 नए मरीज मिले हैं. नए आंकड़ों को मिलाकर देश में कोरोना का शिकार हो चुके लोगों की संख्या 3 करोड़ 33 लाख 81 हजार 629 हो गई है. फिलहाल, देश में 3 लाख 4 हजार 973 मरीजों का इलाज किया जा रहा है और रिकवरी रेट 97.65 फीसदी हो गया है. दिल्ली में गुरुवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए. संक्रमण की दर 0.04 प्रतिशत रही. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस महीने कोविड-19 से मौत का यह दूसरा मामला है. इससे पहले सात सितंबर को संक्रमण के एक व्यक्ति की मौत हुई थी. स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25,084 हो गई है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बुधवार को दिल्ली में संक्रमण के 57 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत रही थी. कोविड-19 के महाराष्ट्र में 3,595 और कर्नाटक में 1,108 नए मामले सामने आए हैं. दोनों राज्यों के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली. महाराष्ट्र में 3,240 रोगियों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 63,20,310 हो गई. वहीं 45 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 1,38,322 हो गई.

कर्नाटक में संक्रमण के 1,108 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,65,191 हो गई. वहीं 18 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 37,555 पहुंच गई. स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. दिन में 809 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और इसके साथ ही कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 29,11,434 हो गई. राज्य में 16,174 रोगियों का उपचार चल रहा है.

केरल में गुरूवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22,182 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 178 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 44,46,228 हो गए और मृतकों की संख्या 23,165 पर पहुंच गई. पिछले एक दिन में 26,563 मरीज ठीक हुए. अब तक कोविड-19 के 42,36,309 रोगी संक्रमणमुक्त हो चुके हैं. राज्य में फिलहाल 1,86,190 मरीज उपचाराधीन हैं. विज्ञप्ति के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,21,486 नमूनों की जांच की गई लेकिन लगातार दूसरे दिन संक्रमण की दर नहीं बताई गई.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.