प्रदेश में कोरोना की रफ्तार दोगुनी

Updated on 30-12-2021 06:10 PM

भोपाल मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले सप्ताह में केस करीब दोगुने हो गए हैं। इनमें 75 प्रतिशत से ज्यादा केस सिर्फ इंदौर और भोपाल में हैं। ये आंकड़े कोरोना को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुलाई समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पेश किए।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 7 दिनों में प्रदेश में रोजाना औसतन 34 से ज्यादा केस मिल रहे हैं। इसके पहले के सप्ताह में हर दिन औसतन 20 केस मिल रहे थे। चौंकाने वाली बात यह है कि 24 घंटे में जो नए केस सामने आए हैं उनमें से 77 फुली वैक्सीनेटेड थे।

6 सप्ताह में चार गुना केस बड़े, 7 दिन में 3 मौतें

प्रदेश में 10 से 16 नवंबर के बीच 63 नए केस मिले थे। एक्टिव केस की संख्या 78 थी। 21 से 28 दिसंबर के बीच 236 नए केस मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 285 पहुंच गई है। इस बीच, एक बार 30 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच नए केस की संख्या में गिरावट आई, लेकिन उसके बाद तेजी से बढऩे लगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही सरकार भी अलर्ट है और प्रतिबंध की शुरुआत करते हुए नाइट कफ्र्यू लगाया है। कोरोना के केस बढऩे के मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। पिछले 7 दिन में 3 मौत रिपोर्ट हुई हैं। इसमें इंदौर में 2 और भोपाल में 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

इंदौर-भोपाल से ही 75 प्रतिशत ज्यादा केस

प्रदेश में पिछले 7 दिनों में मिले नए पॉजिटिव में 75त्न से ज्यादा मरीज सिर्फ इंदौर और भोपाल शहर से हैं। इसमें 116 यानी 49त्न मरीज इंदौर, 68 यानी 29त्न मरीज भोपाल, 17 यानी 7त्न मरीज उज्जैन, 6 यानी 3त्न मरीज जबलपुर और 5 यानी 2त्न मरीज खरगोन से हैं। इसके अलावा राहत की बात यह है कि 7 दिनों में प्रदेश में 136 मरीज ठीक हुए। इसमें इंदौर में 54, भोपाल में 57, जबलपुर में 5 और खरगोन का 1 मरीज है।

ओमिक्रॉन के 9 में से 7 मरीज ठीक हुए

प्रदेश में अब 28 दिसंबर तक 2369 होल जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट मिली हैं। इनमें से 837 में वैरिएंट ऑफ कंसर्न मिला है। वहीं, 14 में डेल्टा प्लस म्यूटेशन, 79 में ्य स्ट्रेन (अल्फा), 735 में ट्रिपल म्यूटेशन (डेल्टा) मिला है। वहीं, प्रदेश में अभी 9 मरीजों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इसमें से 7 लोग ठीक हो चुके हैं। 2 मरीज का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.