मुश्किल से 500 रुपये भी नहीं कमा पाता था, शो से निकाल दिया था- सुनील ग्रोवर का छलका दर्द

Updated on 04-08-2023 03:45 PM
सुनील ग्रोवर को कौन नहीं जानता! वो बेहतरीन एक्टर होने का साथ-साथ फेमस कॉमेडियन भी हैं। कपिल शर्मा संग उनकी लड़ाई तो दुनियाभर में फेमस है। इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर भी फनी वीडियोज शेयर करके चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने स्ट्रगल के दिनों को याद दिया है। उन्हें एक शो से निकाल दिया गया था, क्योंकि वो लेट पहुंचे थे। उस वक्त वो मुश्किल से 500 रुपये भी नहीं कमा पाते थे।


हाल ही में एक मीडिया इंस्टीट्यूट से इंटरव्यू के दौरान सुनील ग्रोवर ने उन दिनों को याद किया, जब उन्होंने अपने करियर के शुरुआती सालों में संघर्ष किया था। बॉलीवुडलाइफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने खुलासा किया कि मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद थिएटर करने के लिए मुंबई जाने के बाद उन्होंने लाइफ को इंजॉय किया।

काम से निकाल दिया गया!

Sunil Grover ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपनी अपने एम्बिशन के लिए काम करना शुरू किया, उन्हें टीवी में मौका मिल गया। हालांकि, लेट शेड्यूल के कारण देर से पहुंचने के बाद उन्हें जल्द ही वहां से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने जीरो से शुरुआत की और रेडियो प्रोजेक्ट्स के लिए वॉयस-ओवर करना शुरू कर दिया।

मुश्किल से 500 रुपये कमा पाते थे सुनील

46 साल के सुनील ग्रोवर ने कहा, ''काम के बाद भी मैं मुश्किल से 500 रुपये कमा पाता था, लेकि मुझे विश्वास था कि मैं बिना किसी शक के सफल हो जाऊंगा।'

तीन दिन में शो से हो गए थे रिप्लेस

इससे पहले सुनील ग्रोवर ने बताया था कि उन्हें तीन दिनों के अंदर एक शो से बदल दिया गया था, वो भी बिना किसी नोटिस के। उन्होंने कहा था, 'एक शो था, जिसमें मैं रिप्लेस हो गया था 3 दिन में ही और मुझे बताया भी नहीं था। किसी और से पता चला था मुझे। उस वक्त बहुत ज्यादा बुरा लगा था। खुद पर शक होने लगा था। मुझे नहीं लगता था कि मैं दोबारा जा पाऊंगा या उन लोगों के साथ शूटिंग कर पाऊंगा। तो एक शेल में चला गया था लगभग एक महीने के लिए। लेकिन ये किसी तरह की जिद थी, जिसने मुझे ये कहने पर मजबूर कर दिया 'चल कोई नहीं... एक बार और कोशिश करते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.