पार्षद आरती विकास अग्रवाल ने हितग्राहियों को गैस कनेक्शन का किया वितरण

Updated on 25-10-2021 07:50 PM

 कोरबा जिले में करवा चौथ के अवसर पर महिला हितग्राहियों को कोरबा जिला नगर पालिक निगम वार्ड क्र.-2 साकेत नगर की वार्ड पार्षद श्रीमती आरती विकास अग्रवाल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 26 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन का वितरण किया। अपने पति की दीर्घायु के लिए आज महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखी थी और इस शुभ अवसर पर गैस कनेक्शन पा कर काफी खुश दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर श्रीमती आरती विकास अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं आज अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं को अधिक से अधिक योजना से जोड़कर महिला स्वावलंबन को बढ़ावा दे रहे हैं। उज्ज्वला योजना से उन्होंने कोयले एवं लकड़ी के धुएं से महिलाओं को आजादी दी और धुंए से महिलाओं को होने वाली बीमारी से निजात दिलाई। आज उन्होंने 26  महिलाओं को गैस कनेक्शन का वितरण किया। इसके पूर्व 65 हितग्राहियों को इसका लाभ दिलाया था।

       इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाली हितग्राहियों में भागमनी, संगीता, फूलेश्वरी ज्योति, ननकीबाई, आशा, तरन्नूम, ममता, वंदना, प्रेमिन, आरती, दुरपती, अमिता सिंह, अर्चना सिंह, नंद, पार्वती, प्रमिला निर्मलकर, सुल्ताना आदि शामिल हैं। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती आरती विकास अग्रवाल ने हितग्राहियों की आरती उतारी और तिलक लगाकर मिठाई भी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.