बोलीविया में तख्तापल​​​​​​​ट की कोशिश नाकाम:सैनिकों ने राष्ट्रपति पैलेस घेरा, आर्मी जनरल ने सैन्य वाहन लेकर घुसने की कोशिश की, गिरफ्तार

Updated on 27-06-2024 01:12 PM

साउथ अमेरिका के देश बोलीविया में बुधवार को तख्तापलट की कोशिश नाकाम हो गई। बोलीविया के सैनिकों ने राजधानी ला पाज में मौजूद राष्ट्रपति पैलेस पर हमला बोल दिया। इसके बाद आर्मी के टॉप जनरल होजे ज्यूनिगा ने सेना के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर राष्ट्रपति पैलेस में सैन्य वाहन लेकर घुसने की कोशिश की।

हालांकि, 3 घंटे अंदर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बोलीविया के टेलीविजन पर इसका लाइव टेलिकास्ट किया गया। वीडियो के मुताबिक, बुधवार को बोलीविया की सिक्योरिटी फोर्स ने शहर के मुख्य चौराहे को घेर लिया। इसके बाद एक मिलिट्री वाहन राष्ट्रपति पैलेस के दरवाजे पर टक्कर मारने लगा। इस दौरान सैनिकों ने अंदर दाखिल होने की कोशिश की।

सेना प्रमुख जनरल होजे ने कहा कि वे देश में लोकतंत्र का पुनर्गठन करना चाहते हैं। वे राष्ट्रपति लुइस आर्से का सम्मान करते हैं, लेकिन देश की सरकार में बदलाव लाने की जरूरत है। वहीं सरकार के समर्थन में जनता सड़कों पर उतर आई। उन्हें रोकने के लिए सैनिकों ने आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया।

राष्ट्रपति बोले- यह बोलीविया की जनता और लोकतंत्र की जीत
हमले के कुछ समय बाद ही सेना पीछे हट गई और जनरल होजे को गिरफ्तार कर लिया गया। तख्तापलट फेल होने के बाद राष्ट्रपति ने कहा देश की जनता को लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने की जरूरत है। यह बोलीविया के लोगों और लोकतंत्र की जीत है।

गिरफ्तार होने के ठीक पहले जनरल होजे ने आरोप लगाया कि उन्हें राष्ट्रपति आर्से ने ही तख्तापलट की कोशिश करने को कहा था। आर्मी चीफ ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रपति ने उनसे देश के हालात पर बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि यह हफ्ता सरकार के लिए बेहद अहम हैं। ऐसे में उन्हें जनता का समर्थन लेने की जरूरत है। तख्तापलट नाकाम होने से उनकी पॉपुलैरिटी के बढ़ने की संभावना है।

कुछ दिन पहले ही बर्खास्त हुए थे आर्मी जनरल
बोलीविया की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनरल होजे को इसी हफ्ते उनके पद से हटाया गया था। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया था।

लोकल रिपोर्टर्स के मुताबिक, तख्तापलट की कोशिश के दौरान जनरल होजे कुछ समय के लिए पैलेस में दाखिल हुए थे। उनकी सुरक्षा के लिए आसपास नकाबपोश सुरक्षाकर्मी तैनात थे। सरकार की आलोचना करते हुए सेना प्रमुख ने कुछ राजनेताओं और सेना के उन सदस्यों की रिहाई की मांग की थी, जिन्हें गिरफ्तार किया गया था।

जनरल की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रपति ने घोषणा करते हुए कहा कि वे तीनों सेनाओं के कमांडर जनरल को हटाएंगे। इसके बाद जनरल होजे विल्सन सांचेज को नया सेना प्रमुख नियुक्त किया गया। देश के अटॉर्नी जनरल के ऑफिस ने जानकारी दी कि जनरल होजे और तख्तापलट में शामिल दूसरे सैन्य अफसरों के खिलाफ जांच शुरू की गई है। इन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।

बोलीविया में 200 सालों में 190 बार तख्तापलट हुआ
बोलीविया में तख्तापलट की कोशिश कोई नई बात नहीं है। देश में पिछले 200 सालों में 190 बार तख्तापलट हो चुका है। बोलीविया में 1.20 करोड़ लोग रहते हैं। देश के वामपंथी राष्ट्रपति लुइस आर्से को पूर्व राष्ट्रपति मोरालेस ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर चुना था।

हालांकि, उनके सत्ता में आने के बाद से दोनों नेता पार्टी पर कंट्रोल को लेकर आमने-सामने रहे हैं। साथ ही दोनों के बीच अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनने की भी होड़ है। बोलीविया की अर्थव्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है।

राष्ट्रपति आर्से पर आरोप है कि उन्होंने सत्ता में रहते हुए लोकतंत्र के खिलाफ जाकर कई कदम उठाए हैं। उन्होंने विपक्षी नेता लुइस फर्नांडो और पूर्व राष्ट्रपति जिनीन आनेज को गिरफ्तार करवाया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
 21 September 2024
तेल अवीव: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रहा संघर्ष युद्ध में बदल सकता है। अमेरिकी अधिकारी इसे लेकर अनुमान लगा रहे हैं। उनका मानना है कि इजरायल और हिजबुल्लाह के…
 20 September 2024
हरारे: अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे में अधिकारियों ने अपने भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए हाथियों को काटने का फैसला लिया है। वन्य अफसरों ने 200 हाथियों को काटकर उनका…
 20 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का कहना है कि दक्षिण एशिया और हिंद प्रशांत क्षेत्र कठिन समय से गुजर रहा है। चीन को लेकर उन्होंने कहा कि श्रीलंका-चीन के संबंध…
 20 September 2024
बीजिंग: न्यूक्लियर फ्यूजन एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे सूर्य को शक्ति मिलती है। लंबे समय से 'नकली सूर्य' को क्लीन एनर्जी के लिए एक विकल्प के रूप में देखा जाता रहा…
 20 September 2024
रियाद: सऊदी अरब में तीन विमानों ने सड़क के रास्ते से करीब एक हजार किमी का सफर किया है। ट्रकों पर लदे ये विमान जब शहरों के बीच से गुजरे…
Advt.