कोविड का दौर YRF के लिए डिप्रेशन जैसा था:रानी मुखर्जी बोलीं- OTT के कारण लोग थिएटर जाना भूल गए थे, लेकिन पठान ने सब बदल दिया

Updated on 06-03-2024 05:40 PM

कोविड के कारण 2020 से 2022 तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बुरे दौर से गुजरी, लेकिन 2023 में उसने जबरदस्त वापसी की। यह बड़ा बदलाव YRF की फिल्म पठान की रिलीज के बाद से शुरू हुआ, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में दिखे थे। इसके बाद जवान और गदर 2 जैसी फिल्मों ने हिंदी सिनेमा की स्थिति को और बेहतर बना दिया।

YRF के ओनर आदित्य चोपड़ा की वाइफ और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने हालिया इंटरव्यू में पोस्ट कोविड के बाद YRF की स्थिति के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि शाहरुख खान स्टारर फिल्म पठान की रिलीज के बाद सब कुछ बदल गया।

कोविड के दौरान बड़ी फिल्मों को OTT पर रिलीज करना पड़ा
मुंबई में फिक्की फ्रेम्स इवेंट में रानी मुखर्जी ने बताया कि कैसे कोविड के दौरान पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री बुरे दौर से गुजरी, लेकिन इस समय भी आदित्य चोपड़ा डटे रहे। रानी ने कहा- कोविड के दौरान आदि (आदित्य चोपड़ा) की कुछ फिल्में रिलीज होने वाली थीं। मगर बदकिस्मती से कोविड के दौरान सभी फिल्में रिलीज होने से पहले ही रोक दी गईं।

इस दौरान बनाई गईं फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करने का फिल्म मेकर्स पर काफी दबाव था। कई लोग ऐसा कर भी रहे थे। सबसे बड़ी फिल्में भी ओटीटी पर रिलीज हो रही थीं पर इस वक्त मेरे पति बिल्कुल शांत थे।

आदित्य चोपड़ा ने खुद की फिल्में OTT पर नहीं बेचीं
रानी ने बताया कि आदित्य को OTT पर फिल्में रिलीज करने के लिए बड़ी रकम भी ऑफर हुई थी। लेकिन वो किसी के दबाव में नहीं आए। उन्होंने लोगों के सिनेमाघरों में वापस आने का इंतजार करने का फैसला किया क्योंकि उनकी फिल्में सिनेमाघरों के लिए बनाई गई थीं।

YRF के लिए डिप्रेशन जैसा समय भी आया लेकिन पठान ने सब बदल लिया
रानी ने आगे बताया कि कैसे शाहरुख खान स्टारर पठान ने YRF के लिए सब कुछ बदल दिया। रानी ने कहा- पठान के पहले जो भी फिल्में रिलीज हुईं, वे सभी फ्लॉप हो गईं क्योंकि OTT के कारण दर्शकों के कंटेंट देखने का तरीका रातों-रात बदल गया था। सिनेमाघर जाने के बजाय दर्शकों ने घर बैठ कर ही फिल्में देखना ज्यादा बेहतर समझा। इस वजह से बॉक्स ऑफिस पर फिल्में फ्लॉप रहीं और मेकर्स को नुकसान उठाना पड़ा।

यह समय YRF के लिए भी डिप्रेशन जैसा था। हमारी कंपनी के लोग दुखी थे। फिर भी आदि इस बात पर कायम थे कि उनकी फिल्में सिर्फ सिनेमाघरों में ही रिलीज होंगी। फिर पठान रिलीज हुई और इसने हमारे लिए सब कुछ बदल दिया। यह उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

पठान के बाद YRF की फिल्म टाइगर 3 को दिवाली 2023 पर रिलीज किया गया था जिसने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था। YRF की अपकमिंग फिल्म की लिस्ट में वॉर 2, टाइगर वर्सेज पठान और पठान 2 जैसी फिल्में शामिल हैं। आलिया भट्ट, शारवरी वाघ के साथ YRF स्पाई यूनिवर्स फिल्म में भी काम कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.