भारत में होती है गाय और चूहों की पूजा... अमेरिकी लेखिका ने निक्की हेली पर साधा निशाना, हिंदुस्तान पर की विवादित टिप्पणी

Updated on 20-02-2023 06:46 PM
वॉशिंगटन : अमेरिका की एक रूढ़िवादी लेखिका एन कोल्टर ने भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली पर कई नस्लवादी टिप्पणियां की हैं। निक्की हेली अगले साल होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार के रूप में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दे रही हैं। 'द मार्क सिमोन शो' नामक पॉडकास्ट पर कोल्टर ने अमेरिका के सिख माता-पिता की बेटी और दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली पर अपमानजनक टिप्पणी में करते हुए कहा, 'आप अपने देश वापस क्यों नहीं चली जातीं?'
कोल्टर ने अपनी नफरत प्रकट करते हुए निक्की को 'हास्यास्प्रद' करार दिया। उन्होंने कहा, 'वह एक 'हास्यास्प्रद इंसान' हैं। जो लोग उनका समर्थन करते हैं वे वास्तव में सेक्सिस्ट हैं।' उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उन्हें दो प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलेंगे। आप जानते हैं कि मैं इस तरह की चीजों के बारे में भविष्यवाणियां करने से कितनी नफरत करती हूं। लेकिन वह सिर्फ एक बेहूदा इंसान हैं।' निक्की के प्रति कोल्टर की नफरत धीरे-धीरे भारत और भारतीयों के विरोध में बदल गई।

गाय की पूजा पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा, 'गाय की पूजा करने का क्या मतलब है? वहां लोग भूख से मर रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि उनके पास एक चूहे का भी मंदिर है, जहां वे चूहों की पूजा करते हैं?' यह पहली बार नहीं है जब कोल्टर ने हेली पर हमला बोला है। इससे पहले 2016 में कोल्टर ने ट्रंप से हेली को निर्वासित करने के लिए कहा था। गत 15 फरवरी को हेली ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के लिए ट्रंप को चुनौती दी है।

कौन हैं निक्की हेली?

निक्की संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भी रह चुकी हैं। अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए हेली ने कहा था कि हम 20वीं सदी के नेताओं के साथ 21वीं सदी की लड़ाई नहीं जीत पाएंगे। हेली के माता-पिता 1960 के दशक में पंजाब से कनाडा चले गए थे। बाद में वे आकर अमेरिका में बस गए। साल 2011 में 29 साल की उम्र में गवर्नर बनीं निक्की हेली अमेरिका के इतिहास में सबसे कम उम्र की गवर्नर थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.