'शैतान' से तेज निकली 'क्रू', 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को 'मडगांव एक्सप्रेस' ने दी धोबी पछाड़
Updated on
19-04-2024 03:35 PM
सिनेमाघरों में हर वीकेंड फिल्में रिलीज हो रही हैं और उन फिल्मों के साथ मेकर्स और दर्शकों की उम्मीदें भी टूट रही हैं। हालांकि, कुछ फिल्में ठीक-ठाक जरूर कमाई कर गई हैं लेकिन वो कमाल किसी ने नहीं दिखाई जो पिछले साल कई फिल्मों ने दिखा दी थी। इस साल अच्छी कमाई करने वाली फिल्मों में 'शैतान' जरूर शामिल हुई है, लेकिन 'क्रू' के अलावा 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' और 'मडगांव एक्सप्रेस' जैसी बाकी फिल्मों ने औसत ही कमाई की है। आइए जानें गुरुवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की 'क्रू' को रिलीज हुए 21 दिन गुजर चुके हैं। वहीं अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' 41 दिनों से सिनेमाघरों में बरकरार है। इन दोनों फिल्मों के अलावा करीब 28 दिनों से सिनेमाघरों में 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' और 'मडगांव एक्सप्रेस' भी बहुत ही धीमी गति से चल रही है।
फिल्म 'शैतान' 145 करोड़ के पार
विकास बहल के निर्देशन में बनी अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' इस साल की बेहतरीन कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और अब इसकी कमाई धड़ाम हो चुकी है। हॉरर थ्रिलर फिल्म 'शैतान' ने 41वें दिन केवल 13 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म ने अब तक कुल कमाई 145.6 करोड़ रुपये कर ली है।
तब्बू, करीना और कृति सेनन की 'क्रू' ने की 44 लाख रुपये की कमाई
तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की 'क्रू' की बात करें तो फिल्म लोगों को एंटरटेन करने में कामयाब रही है। इस फिल्म ने 21वें दिन मात्र 44 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 71.83 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने करीब 124 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की 6 लाख रुपये की कमाई
रणदीप हुड्डा के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की कहानी देश के स्वतंत्रता सेनानी और अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई की कहानी है। फिल्म ने 28वें दिन महज 6 लाख रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 23.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 30.9 करोड़ की कमाई की है जबकि इंडिया में नेट कलेक्शन 23.66 करोड़ का रहा है।
'मडगांव एक्सप्रेस' ने की गुरुवार को 22 लाख रुपये की कमाई
कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' ने 1.5 करोड़ की कमाई से धीमी ओपनिंग की थी और अब बजट से ऊपर कमाई कर चुकी है। हालांकि, फिल्म का कलेक्शन गुरुवार को 22 लाख रुपये रहा और चौथे वीक में इसने कुल मिलाकर 3 करोड़ की कमाई की है। देशभर में इस फिल्म ने अब तक 27.65 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
'मडगांव एक्सप्रेस' ने वर्ल्डवाइड किया36.05 करोड़ पार
इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 36.05 करोड़ की कमाई की है और विदेशों में इस फिल्म ने 3.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं 28 दिनों में फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 32.75 करोड़ के आसपास रहा।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…