केरल में थलापति विजय के लिए उमड़ा फैंस का सैलाब, हुड़दंग में एक्‍टर की कार का टूटा शीशा, जैसे-तैसे पहुंचे होटल

Updated on 19-03-2024 02:49 PM
साउथ के सुपरस्‍टार थलापति विजय 14 साल बाद केरल पहुंचे हैं। सोमवार को वह अपनी फिल्‍म 'GOAT' (ग्रेटेस्‍ट ऑफ ऑल टाइम) के लिए जैसे ही तिरुवनंतपुरम पहुंचे, एयरपोर्ट के बाहर फैंस के सैलाब ने उन्‍हें घेर लिया। हजारों फैंस की भीड़ एक्‍टर की एक झलक देखने के लिए इस कदर उतावली हुई कि सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों के भी पसीने छूट गए। इस दौरान हालात हुड़दंग जैसे हो गए। कुछ फैंस एक्‍टर की कार की बोनट पर चढ़ गए। जैसे-तैसे एक्‍टर की कार को वहां से निकाला गया, लेकिन इस पूरी घटना में उनकी कार का शीशा टूट गया।

सोमवार को तिरुवनंतपुरम की सड़कों पर थलापति विजय का खूब जयकारा लगा। हालात ऐसे थे कि एयरपोर्ट से लेकर उनके होटल तक सड़क पर जाम लगा रहा। फैंस के हुजूम ने एक्‍टर की कार को चारों तरफ से घेर लिया था। उत्‍साह ऐसा कि पुलिस भी परेशान हो गई। सोशल मीडिया पर इस पूरे वाकये के कई वीडियोज सामने आए हैं। इस पूरी घटना में थलापति विजय की कार के शीशे टूट गए, साथ ही कई जगह डेंट भी दिखाई दिए।

एयरपोर्ट पर फोटो-वीडियो के लिए मची होड़

विजय के फैंस सुबह से ही एक्‍टर के केरल आने का इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर हैशटैग #VijayStormHitsKerala और #TheGreatestOfAllTime दिनभर ट्रेंड करता रहा। हजारों फैंस वर्षों बाद राज्य में उनके दौरे का इंतजार कर रहे थे। शाम को जब विजय तिरुवनंतपुरम में उतरे, तो वहां का माहौल पूरी तरह अराजक हो गया। एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस जहां एक्‍टर को करीब से देखने के लिए उतावले हो गए, वहीं फोटोज और वीडियोज के लिए भी होड़ मच गई।

कार की बोनट पर चढ़ गए फैंस, पूरा रास्‍ता कर दिया जाम

एक वीडियो में विजय को फैंस के जोरदार नारेबाजी के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। एक्‍टर ने कार में बैठते ही फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इसके बाद वह कार की सन रूफ से बाहर आए और हाथ हिलाकर सबका शुक्रिया किया। एक अन्य वीडियो में देखा गया कि एयरपोर्ट से बाहर निकलने का रास्ता फैंस और एक्‍टर के झंडे से पूरी तरह जाम है। एक वीडियो में फैंस एक्‍टर की कार के बोनट पर चढ़ रहे हैं, जहां विजय अपने ड्राइवर से भी ऐसा करने से रोकने के लिए कह रहे हैं।


विजय करेंगे पॉलिटिक्‍स में एंट्री, आख‍िरी फिल्‍म हो सकती है GOAT

थलापति विजय ने बीते दिनों ही एक्‍ट‍िंग के बाद अब राजनीति में एंट्री की घोषणा की है। फिलहाल वह विजय वेंकट प्रभु की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) की शूटिंग के लिए केरल में हैं। वह यहां फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग करेंगे। एक्‍टर की राजनीति में एंट्री को ध्‍यान में रखते हुए यह भी कहा जा रहा है कि यह उनकी आख‍िरी फिल्‍म हो सकती है। विजय की पिछली रिलीज 'लियो' थी, जिसने देशभर में शानदार कमाई की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.