अपनी संभावनाएं बनाये रखने जीत के लिए उतरेंगी सीएसके ओर मुम्बई

Updated on 21-04-2022 04:12 PM

मुंबई । आईपीएल के 15 वें सत्र में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) जीत के इरादे से उतरेंगी क्योंकि इस मैच में हारने का मतलब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना है। ऐसे में दोनो ही टीमों के लिए अपनी संभावनाएं बरकरार रखने यह मैच जीतना जरुरी है। मुंबई की टीम इस बार बेहद खराब हालातों का सामना कर रही है। उसे एक भी मैच में जीत नहीं मिली है हालांकि उसके लिए राहत की की बात यह है कि युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। मुंबई की टीम अब तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी में नाकाम रही है कप्तान रोहित शर्मा तक रन नहीं बना पा रहे हैं। रोहित ने छह मैचों में केवल 114 रन बनाए हैं। अब अग र मुंबई को जीत दर्ज करनी है तो उसे बड़ा स्कोर बनाना होगा। 
टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन भी अब तक उम्मीद के अनुसार बल्लेबाजी नहीं कर पाये हैं। ईशान ने छह मैचों में दो अर्धशतक ही लगाये हैं। युवा ब्रेविस और तिलक के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी कुछ अच्छी पारियां खेली हैं पर इन्हें एक मिलकर प्रयास करना होगा। टीम के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड भी लय में नहीं हैं। मुंबई के पास कई अच्छे खिलाड़ी हैं पर वे अपने नाम के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं।  
टीम की गेंदबाजी भी प्रभावी नहीं रही है। मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य गेंदबाज नाकाम रहे हैं। टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट, बासिल थंपी के अलावा मुख्य स्पिनर मुरुगन अश्विन को अब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मिल्स ने अपने अंतिम मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तीन ओवर में 54 रन दिये थे जबकि उनादकट और मुरुगन ने 32 और 33 रन दिये। एक अन्य गेंदबाज फैबियन एलन भी नाकाम रहे हैं। 
वहीं दूसरी ओर उसकी विरोधी टीम सीएकके के हालात में अच्छे नहीं हैं। गत विजेता सीएसके को भी छह में से केवल एक मैच में जीत मिली है और वह अंकतालिका में मुम्बई से एक स्थान ऊपर नवीं पायदान पर है। ऐसे में एक ओर हार उसके आगे जाने की संभावनाओं को तकरीबन समाप्त कर देगी। 
टीम के लिए राहत की  बात यह है कि बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने रन बनाने शुरु कर दिये हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में 48 गेंदों में 73 रन बनाए थे। रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने भी आरसीबी के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की थी पर गुजरात के खिलाफ वे रन नहीं नहीं बना पाये थे। शिवम को मध्यक्रम में अंबाती रायुडू और मोईन अली के साथ साझेदारी बनानी होगी। वहीं कप्तान रवींद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी फिनिशर की निभा सकते हैं। जडेजा को इस मैच में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी तभी वह अपनी टीम को मुंबई पर जीत दिला पायेंगे। इसे अलावा ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो और स्पिनर महेश तीक्ष्णा के अलावा टीम के अन्य गेंदबाजों को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। मुकेश चौधरी और क्रिस जॉर्डन ने पिछले मैच में काफी रन दिया थे। 
दोनो ही टीमें इस प्रकार हैं :
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल बुद्धि, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, अर्जुन तेंदुलकर, बासिल थम्पी, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, मुरुगन अश्विन, रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स, अरशद खान, डेनियल सैम्स, डेवाल्ड ब्रेविस, फैबियन एलन, कायरन पोलार्ड, संजय यादव, आर्यन जुयाल और ईशान किशन.
चेन्नई सुपर किंग्स: रविंद्र जडेजा (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, मोईन अली, रुतुराज गायकवाड़, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, मिशेल सेंटनर, क्रिस जॉर्डन, एडम मिल्ने, डेवोन कॉनवे, शिवम दूबे, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश तीक्ष्णा, राजवर्धन हैंगरगेकर, तुषार देशपांडे, केएम आसिफ, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, सुब्रंशु सेनापति, के भगत वर्मा, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.