सीएसके के कोच फ्लेमिंग बोले- ‘डीआरएस’ का न होना दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ फैसले हमारे विरुद्ध हुए

Updated on 13-05-2022 10:10 PM

मुंबई आईपीएल रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उनकी पारी के शुरू में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) की सुविधा नहीं होने कोदुर्भाग्यपूर्णकरार देते हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच में इस दौरान कुछ फैसले उनके खिलाफ गये।

वानखेड़े स्टेडियम में शॉर्ट सर्किट की वजह से चेन्नई की पारी की पहली 10 गेंद तक डीआरएस की सुविधा उपलब्ध नहीं थी जिसका उसकी टीम को नुकसान हुआ क्योंकि इस बीच कुछ फैसले उसके खिलाफ गये। चेन्नई के फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अपने खिलाफ गए पगबाधा के फैसले को नहीं बदलवा पाये जबकि रीप्ले से लग रहा था कि डेनियल सैम्स की गेंद लेग स्टंप से बाहर निकल रही थी। रोबिन उथप्पा भी जसप्रीत बुमराह के अगले ओवर में पगबाधा आउट करार दिये गये और तब भी बल्लेबाज के बचने की संभावना दिख रही थी।

फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘यह थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण था कि उस समय ऐसा हुआ। हम थोड़ा निराश थे, लेकिन यह भी खेल का हिस्सा है। उस समय कुछ फैसले हमारे पक्ष में नहीं गये। निश्चित तौर पर यह हमारे लिये अच्छी शुरुआत नहीं थी।’’ मुंबई के हाथों पांच विकेट की हार से चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं भी समाप्त हो गई। फ्लेमिंग हालांकि सकारात्मक पहलुओं पर गौर करना चाहते हैं।

फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘हमारे लिये वास्तव में कुछ सकारात्मक पहलू रहे। मुकेश (चौधरी) और सिमरजीत (सिंह) की नई गेंद से गेंदबाजी शानदार रही। ऐसे में दीपक चाहर की वापसी पर हमारे पास नयी गेंद से गेंदबाजी करने के कुछ अच्छे विकल्प रहेंगे।उन्होंने कहा, ‘हमने उतना अच्छा खेल नहीं दिखाया जैसा हमें दिखाना चाहिए था। अब हम प्रतियोगिता से बाहर हो गये हैं तो हम बाकी बचे दो मैचों में अन्य खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं।

मुंबई के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने पिछले कुछ मैचों में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। बांड ने कहा, ‘गेंदबाजी इकाई के रूप में पिछले चार-पांच मैचों में हमने बेहतर प्रदर्शन किया। बुमराह ने पूरे सत्र में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन उन्हें उतने विकेट नहीं मिले जितने मिलने चाहिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.