सीएसके के पास अनुभवी ओर युवा खिलाड़ियों की अच्छी टीम : फ्लेमिंग

Updated on 21-03-2022 07:29 PM

सूरत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि उनकी टीम के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा संयोजन है। फ्लेमिंग के अनुसार टीम के पास अच्छी प्रतिभाएं हैं। कुछ मुख्य खिलाड़ियों के नहीं होने के बाद भी नीलामी के बाद उन्हें अच्छी टीम मिली है।

 फ्लेमिंग ने कहा, ‘हम खुश हैं कि नीलामी योजना के अनुसार हुई। हमने कुछ खिलाड़ियों को खोया है हालांकि हमने कुछ अच्छी प्रतिभाएं भी हासिल की है। इस साल हमें युवाओं के साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों के होने से संतुलन मिलेगा। सीएसके का आईपीएल में पहला मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा।

फ्लेमिंग ने टीम में अपने देश के तीन खिलाड़ियों डेवोन कॉनवे, मिचेल सेंटनर और एडम मिल्न को लेकर , ‘ ये  सभी बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। कॉनवे का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले कुछ साल में अच्छा प्रदर्शन रहा है। मिचेल सेंटनर हमारे लिए एक अच्छे खिलाड़ी रहे हैं और मिल्न से हमें थोड़ी गति मिली है, इसलिए उन तीनों के पास बहुत अच्छी साख और अच्छा कौशल है जो हमारे लिए लाभदायक रहेगा।'

गौरतलब है कि सीएसके ने फरवरी में हुई दो दिवसीय मेगा नीलामी में 45.05 करोड़ रुपए खर्च कर 21 खिलाड़ियों को खरीदा था। वहीं कॉनवे को एक करोड़, सेंटनर को 1.9 करोड़ और मिल्न को 1.9 करोड़ रुपए देकर खरीदा गया था। आईपीएल के लिए टीम ने अपना प्रशिक्षण शिविर सूरत में लगाया है। इसको लेकर फ्लेमिंग ने कहा कि मुंबई में सभी टीमें वहां अभ्यास कर रही हैं, इसलिए हमने सूरत में अभ्यास शिविर लगाया क्योंकि वह मैदान आसानी से उपलब्ध था। लाल मिट्टी और जलवायु के लिहाज से यहां भी वैसी ही स्थिति है, जैसी मुंबई में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.