केकेआर से जुड़े कमिंस , मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलेंगे

Updated on 04-04-2022 07:46 PM

मुम्बई तेज गेंदबाज पैट कमिंस अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़ गये हैं। कमिंस के शामिल होने से केकेआर की गेंदबाजी और मजबूत हुई है। कमिंस की क्वारंटीन अवधि भी पूरी हो गयी है और अब वह 6 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होने वाले मैच में खेलेंगे। अभी केकेआर टीम अपने 3 में से दो मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। कमिंस की वापसी से मुख्य कोच ब्रैंडन मैक्कलुम काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि कमिंस ऐसे खिलाड़ी हैं, जो माहौल के अनुरुप ढ़ल जाते हैं। वह एक अच्छे नेतृत्वकर्ता भी हैं।

ऐसे उनके रहने से कप्तान श्रेयस अय्यर को भी रणनीति बनाने में सहायता मिलेगी। कमिंस की वापसी से केकेआर के लिए अपनी अंतिम ग्यारह का चयन कठिन हो सकता है। इसका कारण है कि गैरहाजिरी में तेज गेंदबाज टिम साउदी ने केकेआर की ओर से शानदार गेंदबाजी की है। इसपर कोच मैक्कुलम ने कहा, हमारे लिए अब चयन आसान नहीं रहेगा क्योंकि अब अंतिम ग्यारह के लिए हमारे पास काफी खिलाड़ी होंगे, मेरी नजर में यह समस्या होना टीम के लिए अच्छा रहेगा।

कमिंस ने इस साल प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए एशेज सीरीज ओर उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई टेस्ट सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब वह इस प्रदर्शन को आईपीएल में भी दोहराना चाहेंगे। आईपीएल के 37 मुकाबलों में कमिंस ने 38 विकेट लिए हैं। वो पावरप्ले के साथ डेथ ओवर में भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। केकेआर ने पिछले मैच में केकेआर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी। ऐसे में वह इंडियंस के खिलाफ बड़े हुए मनोबल के साथ उतरेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.